{"_id":"624f281cdd245a47835bfbd1","slug":"aparajita-180-girl-students-got-security-vaccine-in-bhagwanti-muzaffarnagar-news-mrt583602642","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : भागवंती में 180 छात्राओं ने लगवाया सुरक्षा का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : भागवंती में 180 छात्राओं ने लगवाया सुरक्षा का टीका
विज्ञापन
नगर के भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में अपराजिता कार्यक्रम में वैक्सीन लगवाती छात्र?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत कोरोना से बचाव के लिए भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। 180 छात्राओं ने टीकाकरण कराया।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला, स्वास्थ्य विभाग और भागवंती स्कूल के समन्वय से आयोजित कैंप का उद्घाटन एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार और एसीएमओ डॉ. शरण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। एसीएमओ ने छात्राओं को अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए तैयार किया गया कोरोना से बचाव का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। बच्चों की सुरक्षा के लिए ही टीके को मान्यता दी गई है। बच्चों को खुद टीकाकरण कराना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। नजदीक के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराएं। प्रधानाचार्या ने बताया कि शिविर में कक्षा स्कूल की विभिन्न कक्षाओं की 180 छात्राओं ने टीकाकरण कराया है। इस मौके पर डॉ. राममोहन, उद्देश्य, आदित्य और विकास मौजूद रहे।
जिले में अब तक 49 प्रतिशत टीकाकरण
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले में अब तक 12 से 14 साल के बच्चों को 49 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। कुल एक लाख 17 हजार 555 बच्चों को टीका लगना था, जिनमें से अब तक 57319 बच्चों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए खूब दिखा उत्साह
प्रधानाचार्या डॉ. सीमा गोयल ने कहा कि टीके को लेकर बच्चे उत्साहित हैं। टीकाकरण के बाद सभी स्वस्थ है और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। अभिभावकों को जागरूक होकर बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना चाहिए।
अभिभावकों की बड़ी जिम्मेदारी
जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा ने कहा कि अभिभावकों को टीकाकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। बच्चों को लेकर अपने नजदीक के टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं। टीका पूरी तरह सुरक्षित है।