फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anvesha Yadav and Niharika got first place

अनवेशा यादव और निहारिका को मिला प्रथम स्थान

Tue, 02 Aug 2022 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Anvesha Yadav and Niharika got first place
एमजी पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता कराई गई। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। ग्रुप ए में जीसी की अनवेशा यादव और ग्रुप बी में एमजी की निहारिका सिंह को पहला स्थान मिला।
एमजी पब्लिक स्कूल के संस्थापक लाला हरबंस लाल गोयल की शताब्दी जयंती पर ‘पृथ्वी के प्रति चेतना-मानवता का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए एकमात्र उपाय’ विषय पर अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता को दो ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में विभाजित किया गया। प्रत्येक ग्रुप में 10-10 छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। ग्रुप-ए में अनवेशा यादव जीसी पब्लिक स्कूल प्रथम, काव्या त्यागी राखी पब्लिक स्कूल द्वितीय, भव्या राजवंशी दि एसडी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रही। पीहू अग्रवाल एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल और उरवी मारवाह एसडी पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

ग्रुप-बी में छात्रा निहारिका सिंह एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल प्रथम, राधिका अग्रवाल जीसी पब्लिक स्कूल द्वितीय और सलोनी राखी पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि छात्र यश वाधवा एसडी पब्लिक स्कूल और छात्रा विदूषी दि एसडी पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में चौधरी छोटूराम कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुभाष कुमार, डीएवी कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार त्याग और डॉ. सौरभ कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed