फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Annual sports competition at SD College, Muzaffarnagar

खेलों में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 10 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Annual sports competition at SD College, Muzaffarnagar
एसडी कालेज ऑफ कामर्स में खो खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में सात दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडी मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं निदेशक डॉक्टर आलोक गुप्ता ने किया। मुख्य अतिथि डॉ संदीप मित्तल ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के माध्यम से शारीरिक विकास के महत्व को भी ध्यान में रखना चाहिए। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। पुरुष वर्ग में वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले मैच में बीए द्वितीय वर्ष ने बीएम प्रथम वर्ष को 22-25, 22-25 से हराया। दूसरा मैच बीएफए व एनसीसी के मध्य हुआ, जिसमें एनसीसी की टीम 06-15, 03-15 से विजयी रही। तीसरा मैच बीकॉम प्रथम वर्ष व बीकॉम द्वितीय वर्ष में हुआ। बीकॉम द्वितीय वर्ष 13-15 व 10-15 से विजयी रही। चौथा मैच एनसीसी व बीएससी विज्ञान में हुआ, जिसमें एनसीसी ने 09-15 व 06-15 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महिला वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच बीएफए द्वितीय वर्ष व बीए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसे बीएफए द्वितीय वर्ष ने जीता। दूसरा मैच बीएससी विज्ञान व बीकॉम प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीएससी विज्ञान की जीत हुई। तीसरा मैच बीएससी विज्ञान व एनसीसी के मध्य हुआ, जिसमें बीएससी विज्ञान विजयी रही। चौथा मैच बीकॉम प्रथम वर्ष व बीएफए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ, जिसमें बीकॉम प्रथम वर्ष विजयी रही। निर्णायक अंकित धामा, सिद्धार्थ, फैसल, सौरभ शर्मा, तुषार, दुष्यंत, सुमित, रूद्र गौतम, रोहित, रिजवान व निकी चौधरी रहे। अंकित धामा क्रीड़ा विभागाध्यक्ष, डॉक्टर दीपक मलिक, डॉक्टर विभुति शर्मा, डॉ. रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, अमित कुमार, नीतु गुप्ता, नीरज कुमार, प्राची चौधरी, श्रुति जैन, सपना, देवेश गुप्ता, दीपक गर्ग, सोनम, प्रियंका, संकेत जैन, अकांक्षा, गरिमा, कमर रजा, कृष्ण कुमार, आशीष पाल, कुशलवीर, दीपक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed