{"_id":"63b710f0add0da6d9f293f4a","slug":"announcement-to-give-rs-20-crore-in-two-days-muzaffarnagar-news-mrt620695381","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
बुढ़ाना चीनी मिल भैसाना में धरने को संबोधित करते छापरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चौगामा क्षेत्र के किसानों नेे बजाज चीनी मिल भैसाना परिसर में धरना दिया। किसानों के बीच उप जिलाधिकारी व तहसीलदार भी पहुंच गए। चीनी मिल के अधिकारियों व किसानों के बीच हुई वार्ता में चीनी मिल के उपाध्यक्ष ने दो दिन में 20 करोड़ रुपये देने का वादा किया।
पिछले पेराई सत्र व चालू सत्र के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर चौगामा क्षेत्र के किसानों ने बजाज चीनी मिल भैसाना परिसर में धरना दिया। छपरौली के पूर्व विधायक वीरपाल राठी के नेतृत्व में चौगामा क्षेत्र के किसान बृहस्पतिवार को चीनी मिल भैसाना परिसर में पहुंचे। गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अरुण कुमार व तहसीलदार सतीश चंद बघेल किसानों के बीच पहुंचे। किसानों के प्रतिनिधि मंड़ल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चीनी मिल अधिकारियों से वार्ता की।
घंटों चली वार्ता के बाद चीनी मिल के उपाध्यक्ष जेबी तोमर ने किसानों को दो दिन के अंदर 20 करोड़ रुपये देने केे वादा किया। 17 जनवरी तक 50 करोड़ रुपये तथा 3 करोड़ रुपये प्रतिदिन देने का आश्वासन दिया। चीनी मिल के अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, देवेंद्र सिंह धनौरा, सतबीर सिंह दाहा, पवांर खाप के चौ. धर्मवीर सिंह दोघट व संजय राणा आदि मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता कृषिपाल राणा निरपुड़ा ने की।