फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Announcement of ticket, if not paid till February 10, will commit self-immolation

Muzaffarnagar News: टिकैत का एलान, 10 फरवरी तक भुगतान नहीं तो कर लेंगे आत्मदाह

Thu, 19 Jan 2023 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Announcement of ticket, if not paid till February 10, will commit self-immolation
मुजफ्फरनगर :::::: बुढ़ाना में धरने संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।
- भैसाना चीनी मिल पर भाकियू का धरना सातवें दिन भी जारी
विज्ञापन

- धरने पर पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने भुगतान नहीं मिलने पर जताई नाराजगी


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। भाकियू का बजाज ग्रुप की भैसाना चीनी मिल पर धरना सातवें दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने 10 फरवरी तक पिछले सत्र का पूरा भुगतान करने का भरोसा दिया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने एलान किया कि भुगतान नहीं हुआ तो 11 फरवरी को चीनी मिल गेट के सामने आत्मदाह कर लेंगे। समयानुसार भुगतान के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।
बकाया भुगतान की मांग को लेकर चीनी मिल भैसाना के मुख्य द्वार के सामने सात दिन से चल रहे धरने पर बुधवार को भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासनिक और चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की। अफसरों ने कहा कि किसानों का पिछले वर्ष का सारा भुगतान 10 फरवरी तक हो जाएगा। 20 करोड़ रुपये जनवरी में किसानों के खाते में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

इस पर टिकैत ने कहा कि यदि 10 फरवरी तक पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान नहीं दिया तो वे चीनी मिल गेट के सामन आत्महत्या कर लेगें। इसकी जिम्मेदारी मिल तथा प्रशासनिक अधिकारियों की होगी। साथ ही कहा कि भाजपा की सरकार में किसान के हालात बहुत खराब है। पंजाब में किसानों को बिजली मुफ्त में दी जाती है। पंजाब सरकार किसानों को 382 रूपये प्रति क्विटंल के हिसाब से गन्ने का भुगतान दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का शोषण करने पर तुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह ने कहा कि बजाज ग्रुप की सभी चीनी मिलों को छोड़कर अन्य सभी मिल समय पर किसानों का गन्ने का भुगतान दे रही है। इस क्षेत्र का किसान कर्ज के कारण आत्महत्या करने को मजबूर है। सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि भाजपा की सरकार में सबसे अधिक शोषण किसानों का हो रहा है। भाकियू के जिला महासचिव अनुज बालियान ने कहा कि किसानों को अपनी फसल का भुगतान लेने के लिए भी आंदोलन करने पड़ रहे हैं।
तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार ने कहा कि किसानों का सबसे अधिक शोषण भाजपा की सरकार में हुआ है। किसान की छोटी सी देनदारी पर आरसी काट दी जाती है। यह सरकार चीनी मिल मालिकों का कुछ नहीं कर रही है। धरने की अध्यक्षता जौला के पूर्व प्रधान मुन्ना और संचालन विकास त्यागी ने किया।



चीनी मिल की पार्किंग में छोड़े निराश्रित पशु
बुढ़ाना क्षेत्र के किसान अपने-अपने गांव से निराश्रित पशुओं को लेकर धरनास्थल पर पहुंचे। इन पशुुओं को उन्होंने चीनी मिल की वाल पार्किंग में छोड़ दिया।

ये रहे मौजूद
भाकियू के धरने में ओमपाल मलिक, सुधीर प्रधान, चौधरी महक सिंह, विकास त्यागी, हाजी जमशेद जौला, विपिन त्यागी, देवनिवास, सकुल सहरावत, जितेंद्र मलिक व ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed