फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Announcement in Panchayat, farmers will not be harmed

Muzaffarnagar News: पंचायत में एलान, किसानों का नहीं होने देंगे नुकसान

Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Announcement in Panchayat, farmers will not be harmed
पुरकाजी के मेघा चंदन में किसानों की पंचायत में बोलते लोकदल विधायक चंदन चौहान
गाय अभयारण्य के विरोध में किसानों को धरना आठवें दिन भी जारी
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई पंचायत, राजनीतिक दलों और किसान संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। मेघा चंदन में गाय अभयारण्य के लिए ली गई भूमि के विरोध में क्षेत्र के किसानों का धरना छठे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आयोजित पंचायत में विभिन्न राजनीतिक दलों और किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एकसुर में कहा कि किसानों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
रविवार को बाबा हरिदास मंदिर पर पंचायत हुई। रालोद विधायक चंदन चौहान ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन छीनकर किसानों को बेसहारा करने का प्रयास कर रही है। मगर, हम लोग किसानों के साथ हैं और हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि भाकियू हर तरह से क्षेत्र के किसानों के साथ है। किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़कर किसानों को इंसाफ दिलाया जाएगा। किसी भी कीमत पर किसानों को जमीन को छीनने नहीं दिया जाएगा। मेघा चंदन में जो भी अधिकारी जमीन के संबंध में आए, उसे बंधक बना लो, तभी इस मामले का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों की जमीन पर सरकार को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। प्रशासन क्षेत्र के ग्राम प्रधान पर दबाव बनाकर जमीन का प्रस्ताव कराना चाहता है। मगर, ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। आसपा नेता रविंद्र भाटी ने कहा कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी है। किसानों की जमीन पर गाय अभयारण्य नहीं बनने दिया जाएगा।

इस दौरान जय किसान आंदोलन के वेदपाल गुर्जर, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी, ओम सिंह प्रधान, रतन सिंह चेयरमैन, कृष्ण पाल चेयरमैन, रिया किन्नर,मोहित एड, दीप चंद गुर्जर, धीर सिंह प्रधान, सुनील गुर्जर, बिट्टू प्रधान, सोनू मावी, विकास कुमार, संदीप कुमार, राजकुमार प्रधान आदि मौजूद रहे। पंचायत की अध्यक्षता श्याम सिंह व संचालन मंगत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed