फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Announcement from Soram, Khap Chowdhary will travel to Delhi on May 7

Muzaffarnagar News: सोरम से एलान, सात मई को दिल्ली कूच करेंगे खाप चौधरी

Thu, 04 May 2023 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Announcement from Soram, Khap Chowdhary will travel to Delhi on May 7
जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में आए सर्वखाप चौधरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों के समर्थन में सर्वखाप चौधरी और जिम्मेदार लोग सात मई को दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में ही भविष्य की रणनीति तय होगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि यह लड़ाई खिलाड़ियों के अस्तित्व बचाने की है। सभी मनमुटाव दूर का एकजुट होकर खिलाड़ियों का समर्थन करें। सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार अंग्रेजी शासन काल से भी खतरनाक है।
सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर आयोजित खाप चौधरियों की पंचायत में बालियान खाप के मुखिया और भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं, उससे देश का नाम होता है ना की किसी जाति विशेष का। खिलाड़ियों ने साहस दिखाकर उत्पीड़न का विरोध किया। यह सभी के मान सम्मान की लड़ाई है। खिलाड़ी अपने अस्तित्व बचाने के लिए सहयोग मांग रहे हैं । यह हम सभी के मान सम्मान की बात है , हम सभी मनमुटाव दूर कर मान सम्मान बचाने के लिए खिलाड़ियों का साथ दें।
विज्ञापन

सर्व खाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सभी एकजुट होकर खिलाड़ियों को न्याय दिलाने का कार्य करें। यदि खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलता तो उनके साथ अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल टूटेगा। अहलावत खाप के चौधरी गजेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों के धरना देने से देश की भी बदनामी हो रही है। मगर, सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत को बुड़ियान खाप के चौधरी सचिन, सहरावत खाप के वरुण सहरावत, श्योराज खाप के प्रतिनिधि चौधरी सिमौद, राठी खाप के जीत राठी सहित भाकियू नेता ओमपाल मलिक , नेत्रपाल सिंह पीनना, सतवीर सिंह, विजेंद्र बालियान, मास्टर ओमपाल सिंह, सत्येंद्र प्रधान व विपिन बालियान आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता लाटियान खाप के चौधरी चौधरी वीरेंद्र सिंह लाटियान और संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया।

क्या बोले खाप चौधरी
हुड्डा खाप के चौधरी जितेंद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ी देश की धरोहर होते हैं। मगर, सरकार व उसके प्रतिनिधि खिलाड़ियों को क्षेत्र व जाति के नाम पर बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ जो मारपीट हुई है, वह निंदनीय है। पंचायत में सरकार के खिलाफ निर्णय लिया जाएं।
कुंडू खाप के चौधरी चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा कि यह खिलाड़ियों के स्वाभिमान की बात है। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी ना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
बेनीवाल खाप के चौधरी अमित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी ना होकर प्राइवेट कंपनी की तरह कार्य कर रही है। आरोपी सांसद के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।
घनघस खाप के चौधरी सुखपाल सिंह ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों पर अत्याचार कर रही है। धरना दे रहे खिलाड़ियों तक सुविधा भी नहीं पहुंचाने दे रही है।
निर्वाल खाप के चौधरी राजबीर सिंह ने कहा यह खिलाड़ियों के मान सम्मान की बात है। खिलाड़ियों के मान सम्मान को बचाने के लिए कड़े निर्णय लेने चाहिए।
देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह ने कहा कि सर्व खाप पंचायत के निर्णय अटल व सफल होते हैं। पंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा देशवाल खाप उस निर्णय के साथ रहेगी।

गठवाला खाप के थांबेदार चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि बेटियां मेडल आकर देश का नाम रोशन करती हैं। उनका शोषण हो रहा है, जो गलत है। आरोपी सांसद को जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed