फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ankur was murdered in protest against his marriage with a minor girl.

Muzaffarnagar News: नाबालिग लड़की से शादी के विरोध में हुई अंकुर की हत्या

Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ankur was murdered in protest against his marriage with a minor girl.
- लड़की की मां ने जताया था विरोध, युवक पर ब्लेड से किया था वार
विज्ञापन

- मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी महिला को किया गिरफ्तार, चालान किया


संवाद न्यूज एजेंसी



मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने अंकुर की हत्या में नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। मृतक युवक आरोपी महिला की नाबालिग बेटी से प्रेम प्रसंग के चलते शादी करना चाहता था। महिला इसका विरोध करती थी। इसी के चलते उसकी अंकुर से कहासुनी हुई थी और महिला ने घटना को अंजाम दे दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला का चालान कर दिया।



नई मंडी के अमित विहार कूकड़ा निवासी अंकुर का शहर कोतवाली के मोहल्ला न्याजूपुरा निवासी अमृता के घर पर आना जाना था। अंकुर रिक्शा चलाता था। अंकुर बृहस्पतिवार शाम को अमृता के घर आया था वहां पर उसके गले पर धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया गया था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में अंकुर के भाई सुबोध ने मुकदमा दर्ज कराया था। सुबोध ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि वह भाई पर हमले की सूचना पाकर जिला अस्पताल पहुंचा था तो वहां उसके भाई अंकुर ने अमृता पर हमला करने का आरोप लगाया था। अंकुर, महिला की बेटी से शादी करना चाहता था और विरोध स्वरूप महिला ने उसके भाई पर हमला किया था जिससे उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि अंकुर आरोपी महिला अमृता की नाबालिग बेटी से प्रेम प्रसंग के चलते शादी करना चाहता था। पहले शादी तय हो गई थी, लेकिन बाद में जाति का पता चलने पर मामला बिगड़ गया और अमृता ने बेटी की शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बावजूद अंकुर ने अमृता के घर आना जाना नहीं छोड़ा। वह नशा करने का आदी था। बृहस्पतिवार शाम वह नशा कर अमृता के घर पहुंचा। शादी करने से इन्कार करने के बाद भी अंकुर के आने से क्षुब्ध अमृता की अंकुर से कहासुनी हुई थी और बेटी से शादी करने का विरोध जताते हुए ही महिला ने ब्लेड से हमला कर दिया था। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed