फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ankiyu will take out a foot march in Deoband on July 19

अंकियू 19 जुलाई को देवबंद में निकालेगी पैदल मार्च

Sat, 03 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ankiyu will take out a foot march in Deoband on July 19
देवबंद। किसान और मजदूरों समेत अन्य मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन पर अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लेने से अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन (अंकियू) के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। यूनियन ने अब 19 जुलाई को देवबंद में पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को मानकी स्थित श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में यूनियन की बैठक में अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर और प्रधान मामूर हसन ने कहा किसानों, मजदूरों व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर दो जून को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, लेकिन अधिकारियों ने आज तक भी कोई संज्ञान नहीं लिया, इसलिए अब 19 जुलाई को मानकी मंदिर पर बैठक करने के बाद वहां से पैदल मार्च कर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री को 11 सूत्रीय ज्ञापन भेजा जाएगा। यदि फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो यूनियन जनजागरण अभियान चलाएगी। चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर ने किसानों के बिजली बिलों को माफ कर निशुल्क बिजली देने, पेट्रोलियम पदार्थों व कीटनाशक दवाओं व खाद के मूल्य कम करने, देवबंद क्षेत्र में 20 किमी एरिया में रहने वालों लोगों को टोल टैक्स से फ्री करने, गन्ना मूल्य बढ़ाकर ब्याज सहित भुगताने कराने और देवबंद को जिला बनाने की मांग की। इसकी अध्यक्षता प्रधान नेत्रपाल सिंह ने की। संचालन वरिष्ठ गुर्जर ने किया। इसमें कृष्णपाल प्रधान ऊंचागांव, संजीव प्रधान दुगचाड़ी, नरेश प्रधान बाबूपुर, चौधरी वेदपाल सिंह, निसार अहमद, चौधरी तरुण, राजपाल सिंह, ओंकार सिंह, हिमांशु, ऋषिपाल व इरशाद अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed