{"_id":"6a495db64eabdc4ef5016a77","slug":"ankit-sent-to-jail-hodal-station-house-officer-transferred-to-police-lines-sub-inspector-suspended-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-175063-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जेल भेजा गया अंकित, होडल थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसआई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जेल भेजा गया अंकित, होडल थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एसआई निलंबित
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी की दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने और नेपाल के मजदूर की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अंकित बालियान का हरियाणा के होडल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने जांच के बाद लापरवाही पर एसओ होडल को लाइन हाजिर कर दिया है और एसआई को निलंबित किया गया है। आरोपी के चाचा विपिन बालियान व उसके साथी ज्ञानी को केस में षडयंत्र रचने का आरोपी बनाया गया।
गांव मांडी निवासी अंकित बालियान को होडल थाना पुलिस ने तमंचे के साथ बुधवार को गिरफ्तार किया था। जबकि उसे तितावी थाना सहित पुलिस की पांच टीम तलाश रही थी। उसकी गिरफ्तारी के बारे में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पलवल के पुलिस अधीक्षक से बात कर आरोपी के अपराध के बारे में जानकारी दी। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस अधीक्षक पलवल ने जांच शुरू कराई। कस्टडी रिमांड पर लेकर आरोपी से तीन दिन जानकारी ली।
जांच में सामने आया कि चाचा विपिन बालियान व उसका साथी ज्ञानी ने उसे होडल पहुंचाया और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कराया था।
सीओ होडल से बात हुई है। विपिन बालियान और ज्ञानी ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कराने का षडयंत्र रचा। शनिवार को आरोपी का चालान कर दिया गया। तितावी पुलिस सोमवार को वारंट बी लेने के लिए जिला कोर्ट में आवेदन करेगी। आदेश मिलते ही आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर मांडी प्रकरण की जानकारी लेगी। - विश्वजीत सिंह, सीओ फुगाना
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
ये था मामला
मांडी निवासी अंकित बालियान ने अपने फैक्टरी में राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, यूपी, मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रहने वाले मजदूरों को बंधक बनाया था। मारपीट करते हुए भूखा रखकर उनसे काम कराया जा रहा था। राजस्थान निवासी मजदूर विक्रम किसी तरह भाग कर तितावी थाने पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने श्रम विभाग की टीम की मदद से मजदूरों को बंधन मुक्त कराया था। फैक्टरी मालिक के पिता प्रदीप बालियान, सुपरवाइजर बुढ़ाना के गांव उकावली निवासी शिवा व फैक्टरी में मजदूरों को लाने का काम करने वाले मांडी निवासी रबित को गिरफ्तार किया था। मजदूरों को उनके घर भिजवाया जा चुका है।