फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anita Som, the village head of Ratanpuri

प्रधान अनिता सोम को नई दिल्ली अवार्ड दिया जाएगा

Wed, 30 Oct 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Anita Som, the village head of Ratanpuri
रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी की महिला ग्राम प्रधान अनिता सोम को नई दिल्ली में मिलेगा आयरन लेडी समरसत? - फोटो : KHATAULI
ग्राम प्रधान अनिता सोम को मिलेगा अवार्ड
विज्ञापन

रतनपुरी। इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली की ओर से गांव भूपखेड़ी की महिला ग्राम प्रधान अनिता सोम को 31 अक्तूबर को नई दिल्ली स्थित कृष्णन मेनन भवन में आयोजित समारोह में आयरन लेडी समरसता अवार्ड का प्रदान किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ऑर्गेनाइजेशन के प्रेस सचिव आरएस शर्मा ने बताया कि इंडो-नेपाल ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में भारत-नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का भव्य आयोजन नई दिल्ली के कृष्णन मेनन भवन में 31 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुन: उत्थान करना एवं भारत को पुन: वैदिक कालीन जगतगुरु के आसन पर पदस्थापित करना है। इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों की महिला प्रतिभाओं का आयरन लेडी समरसता अवार्ड हेतु कुल 1765 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। चयन समिति के संयोजक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर शब्बीर के सानिध्य में चयन समिति सदस्यों ने खतौली ब्लाक से रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी की महिला ग्राम प्रधान अनिता सोम को आयरन लेडी समरसता अवार्ड के लिए चयनित किया है। चयन समिति की सदस्या सतेंद्र कौर ने ऑर्गेनाइजेशन की ओर से भेजे गए पत्र के अनुसार बताया कि प्रतिभावान ग्राम प्रधान अनिता सोम ने शिक्षा, स्वच्छता, समाज सेवा के क्षेत्र में रचनात्मक कार्य करने के लिए महिलाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed