फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry young man hit himself with bottle, died on the way to hospital

गुस्से में युवक ने खुद को मारी बोतल, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Angry young man hit himself with bottle, died on the way to hospital
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेहमानों को खाना खिलाने को लेकर युवक का अपनी पत्नि के साथ विवाद हो गया। गुस्से में युवक ने कांच की बोतल तोड़कर खुद गर्दन और सीने पर वार कर घायल कर लिया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के रहने वाले विकास (22) पुत्र विनोद का शुक्रवार रात मेहमानों को खाना खिलाने को लेकर अपनी पत्नि के साथ विवाद हो गया। इसी विवाद में गुस्से में आए विकास ने घर में रखी कांच की बोतल तोड़कर सीने व गर्दन पर वार कर घायल कर लिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में विकास को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल विकास को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में विकास ने दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिवार में शोक छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed