{"_id":"5c6864c7bdec22129c2dab26","slug":"angry-people-took-out-the-procession-flung-the-statue-of-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साएं लोगों ने जुलूस निकाले, पाक के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साएं लोगों ने जुलूस निकाले, पाक के पुतले फूंके
Sun, 17 Feb 2019 01:00 AM IST
Deepak Sharma
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला
मीरापुर। आतंकी हमले के विरोध में मीरापुर और रामराज का बाजार बंद रहा। जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पाकिस्तान विरोधी जुलूस निकाले गए। व्यापारियों ने पाकिस्तान के पुतले फूंके तथा शाम को कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों के बलिदान को याद किया।
मीरापुर के तमाम व्यापारियों व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराए। आक्रोशित नागरिकों ने पूरे कस्बे में जुलूस निकाले। जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद, खून का बदला खून से लेंगे आदि नारे लगाए। जुलूस मैन चौराहे पर शोकसभा में बदल गया। मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आक्रोशित नागरिकों ने मैन चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। शाम को तमाम व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला जिसका समापन आंबेडकर भवन पर पहुंच कर किया गया। रामराज व हाशिमपुर व भुम्मा आदि में भी शांति मार्च निकाले गये। मीरापुर के जुलूस में राजेंद्र रस्तौगी, अनिल नंदवानी, प्रदुमन शर्मा, सतेंद्र गिरी, हरपाल, अमित राजवंशी, सुनील कुमार, विकास कौशिक, विपुल अग्रवाल, संजय गिरी, मौ. इदरीस, शिब्बू देशवाल, आदित्य आदि शामिल रहे। रामराज में विपिन मनचंदा, देवेंद्र चौहान, आजाद बंसल, अमित कक्कड, हरजीत, श्रेयांश जैन, शनि आदि शामिल रहे। ग्राम भुम्मा में प्रधान कपिल कुमार ने जुलूस का नेतृत्व किया।
रालोद ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
पुरकाजी। आतंकी हमले के विरोध में रालोद छात्र सभा के ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष राठी के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। आशुतोष राठी, अन्नू चौहान, अवनीश, रणदीप, ललित, मन्नू चौहान, बसंत, अंकुर, मोहित, शिवम राठी, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
शाहपुर/भौराकलां। नगर पंचायत कार्यालय में मौन रख शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। चेयरमैन प्रमेश सैनी, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, मनोज सैनी, वकील सैफी, शाहनवाज कुरैशी सहित लिपिक सचिन कुमार आदि मौजूद रहे। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज, दी स्काई लैंड पब्लिक स्कूल, एक्सपर्ट एकेडमी, कोहिनूर पब्लिक स्कूल, शांति देवी जैन डिग्री कॉलेज, आरडी आर्य पब्लिक स्कूल, ग्रोविल पब्लिक स्कूल आदि में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कस्बे के मेन चौराहे पर युवाओं ने यज्ञ कर शहीदों को नमन किया। रविंद्र राठी, पूर्व सभासद देवराज चौधरी, उदित चौधरी, डॉॅ. अनुज अग्रवाल, अवनीश सिंघल, कपिल चौधरी, रीनू चौधरी आदि मौजूद रहे। काकड़ा के ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। सुरेश शर्मा, राजप्रताप वत्स , सरगम बालियान , अतुल सैनी , मनीष , गोल्डी , नीटू चौधरी , विनीत , सागर आदि मौजूद रहे। शाहपुर स्थानीय सामुदायिक केंद्र पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। उधर, भौराकलां के गांव सावटू में वीर शहीदों के सम्मान में ग्रामीणों ने पूरे गांव में कैंडल मार्च निकाला। शिकारपुर के जीएम जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक गुल मोहम्मद आदि मौजूद रहे।