फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Angry farmers staged a sit-in due to low sugarcane indent

Muzaffarnagar News: गन्ना इंडेट कम आने से नाराज किसानों ने दिया धरना

Mon, 23 Jan 2023 04:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 23 Jan 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers staged a sit-in due to low sugarcane indent
- महाबलीपुर में किसानों को पर्याप्त पर्चियां नहीं मिलने का लगाया गया आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। महाबलीपुर के क्रय केंद्र पर पर्याप्त गन्ने की पर्चियां नहीं आने से नाराज किसानों ने तितावी शुगर मिल के क्रय केंद्र पर धरना दिया। आरोप लगाया कि तितावी मिल के क्रय केंद्र पर किसानों को पर्याप्त पर्चियां मुहैया नहीं कराई जा रही है।
बुधवार को किसानों ने क्रय केंद्र पर धरना शुरू कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चरथावल में क्रय केंद्र संचालित होना किसानों के लिए मुश्किल है। केंद्र पर रोजाना 250-300 क्विंटल इंडेट जारी किया जा रहा है। इससे आधे से ज्यादा किसान गन्ना छिलाई नहीं कर पा रहे है। इस कारण खेतों में गेहूं बुवाई प्रभावित हो रही है। समय से पर्चियां नहीं मिलने के कारण किसान पशुओं के लिए हरे चारे के लिए परेशान है।
विज्ञापन

किसानों ने धरना शुरू करने पर जिला गन्ना अधिकारी डा. आरडी द्विवेदी को फोन पर सूचना दी। उन्होंने तितावी मिल के अधिकारी जोनल इंचार्ज संजय तोमर, संजीव शर्मा और बिजेंद्र तोमर मौके पर भेजा। मिल अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना और समाधान कराने का भरोसा दिया। उनके आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी और युवा भाकियू के जिला महासचिव संजय त्यागी प्रधान के नेतृत्व में धरने पर श्रीकांत सैनी, बॉबी सैनी, समद, आलम, इनाम, धोनी, दीपक अबरार, सलीम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed