फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger among saints due to water coming from factories in Baan Ganga

बाण गंगा में फैक्टरियों का प्रदूषित पानी आने ने आक्रोश

Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Anger among saints due to water coming from factories in Baan Ganga
मोरना। तीर्थ नगरी शुक्रतीर्थ में बह रही बाण गंगा में हरिद्वार की ओर से काला पानी आ रहा है। इससे नगरी के पंडित पुरोहित व साधु-संतों में आक्र्रोश है।
विज्ञापन

शुक्रतीर्थ बाणगंगा में हरिद्वार की ओर से दूषित पानी आ रहा है। इससे श्रद्धालुओं ने स्नान बंद कर दिया है। इससे पंडित, पुरोहित, दुकानदारों व साधु-संतों में आक्रोश है। संतों का कहना कि बाण गंगा में लक्सर की फैक्टरियों का केमिकल डाला जाता है। इसके बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री महकार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से बाण गंगा में काला पानी आ रहा है। उनका कहना है कि इससे पहले भी हरिद्वार की ओर से बाण गंगा में काला पानी आने से मछलियों आदि की मौत हो चुकी है। पंडित धनपाल, मुकेश, महेश, अनुज शुक्ला, शुभम, शिवम, श्रवण आदि ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्रदूूषण बोर्ड के लैब सहायक सर्वेश कुमार ने बताया कि नमूना लेने के लिए टीम शुक्रतीर्थ भेजी जा रही है।

ठंड और शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें
मोरना। बारिश के बाद चली हवा से सरसों की फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में गन्ना छिलाई की रफ़्तार थम गई है। आसमान में बादल और ठंडी हवा से जनजीवन ठहर गया है। मोरना, भोपा और ककरौली आदि में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह फिर से हवा के साथ बारिश की हल्की फुहार पड़ी। बारिश होने से ठंड लगातार बढ़ रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ककरौली क्षेत्र के सुरेश पहलवान, धर्मेंद्र, बॉबी, पवन, मोहम्मद यूसुफ और चौ. रणवीर आदि का कहना है कि खेतों में खड़ी सरसों की फसल गिरने से नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed