फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Anger among farmers due to removal of two sugarcane purchasing centers of Triveni Mill

त्रिवेणी मिल के दो गन्ना क्रय केंद्र हटाने से किसानों में गुस्सा

Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anger among farmers due to removal of two sugarcane purchasing centers of Triveni Mill
अधिकारियों को ज्ञापन देने जाते गन्ना क्रय केंद्र कटने से नाराज किसान - फोटो : DEVBAND
देवबंद। गन्ना विभाग द्वारा देवबंद क्षेत्र के दो गन्ना क्रय केंद्रों को त्रिवेणी चीनी मिल से हटाकर गांगनौली और गागलहेड़ी चीनी मिलों को आवंटित करने से किसानों में गुस्सा है। किसानों ने अधिकारियों से हटाए क्रय केंद्रों को पुन: त्रिवेणी चीनी मिल से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवबंद रेलवे रोड पर किसानों की बैठक में किसान शोएब, राव अशफाक, नोमान, भूरा व जोगेंद्र ने कहा कि सीदपुरा व तलहेड़ी रेल द्वितीय के क्रय केंद्रों को त्रिवेणी चीनी से हटाकर गांगनौली व गागलहेड़ी को आवंटित किया। आरोप है कि गन्ना विभाग ने किसानों के हित को नजरअंदाज कर सांठगांठ कर ऐसा किया है। जबकि त्रिवेणी चीनी मिल से जहां उन्हें समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान हो रहा है। वहीं, गागलहेड़ी व गांगनौली चीनी मिलों का भुगतान देरी से होता है। किसानों का कहना है कि देवबंद चीनी मिल गन्ना भुगतान के साथ-साथ विकास कार्यों जैसे गन्ना बीज वितरण, खाद एवं कीटनाशक पर अनुदान भी दिलाती है।
विज्ञापन

किसान बिजेंद्र, सुमित व प्रीतम ने कहा कि त्रिवेणी चीनी मिल गन्ना भुगतान के मामले में जनपद में अग्रणी रही है। यदि किसानों को गन्ना भुगतान समय से नहीं मिलेगा तो किसान आगामी फसलों की बुआई, बच्चों की पढ़ाई व उनकी शादी कैसे समय पर कर सकेगा। किसानों ने अपनी इस समस्या को डीएम और लखनऊ में गन्ना विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत भेजी है। बैठक के बाद किसानों ने सहारनपुर जाकर पूर्व प्रमुख मुकेश चौधरी को ज्ञापन दिया। इसमें धीर सिंह, संजीव, रवि, नीरज, सुनील, रविंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed