फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   An innocent child playing outside the house was attacked by dogs.

Muzaffarnagar News: घर के बाहर खेल रहे मासूम पर कुत्तों ने किया हमला

Tue, 23 Sep 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
An innocent child playing outside the house was attacked by dogs.
खतौली में लड़ रहे आवारा कुत्ते । संवाद
खतौली(मुजफ्फरनगर)। बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कस्बे में आवारा कुत्तों के झुंड ने मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ पर घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बालक पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़कों पर कुत्तों के झुंड घूमने पर लोगों ने नाराजगी जताई। पालिका से अभियान चलाने की मांग रखी।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी आरिफ का चार वर्षीय पुत्र राहिल घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसे घेर कर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई।
विज्ञापन


समाजसेवी दीनू मलिक ने बताया कि घायल को एक चिकित्सक के यहां उपचार के लिए ले गए । जिसे रेफर किया गया था। एसडीएम राजकुमार भारती का कहना है कि पालिका ईओ और बीडीओ के साथ बैठक कर कुत्तों को पकड़वा कर शेल्टर होम भिजवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पिटबुल ने कर दिया था हमला
शहर के कूकड़ा में पिटबुल ने बच्चे पर हमला कर दिया था। आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्चे को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा बुढ़ाना में आठ लोगों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed