फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   An attack on father and son in the rivalry of the conflict

कहासुनी की रंजिश में पिता पुत्र पर किया हमला

Thu, 24 Dec 2020 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
An attack on father and son in the rivalry of the conflict
उत्तर प्रदेश के देवबंद में मोहल्ला पठानपुरा में रंजिश के चलते तीन लोगों ने पिता पुत्र पर लाठी डंडों और तेज धारदार हथियार से हमला किया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मोहल्ला पठानपुरा निवासी शाहिद की रेती चौक पर मिठाई की दुकान है। उसके बराबर में शाहिद के बेटे फैजुल हसन का मेडिकल स्टोर है। आरोप है कि मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी तीन लोग वहां पहुंचे और शाहिद के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी डंडों से उस पर हमला किया। इसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं बीच बचाव को आए बेटे फैजुल हसन पर भी उक्त लोगों ने हमला कर दिया। इसमें वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पिता पुत्र को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। शाहिद ने बताया कि जाते समय हमलावर बेटे की दुकान के गल्ले में रखी करीब पचास हजार रुपये की नगदी भी निकालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा पूछताछ में पता चला है कि कहासुनी को लेकर उनके बीच मारपीट हुई है। शाहिद ने तहरीर दी, इस आधार पर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed