{"_id":"5db9d9808ebc3e0173478fb2","slug":"amjad-ali-became-the-president-of-sadat-hostel-muzaffarnagar-news-mrt451070957","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमजद अली बने सादात हॉस्टल के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमजद अली बने सादात हॉस्टल के अध्यक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमजद अली बने सादात हॉस्टल के अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। अंजुमन तरक्की ए तालीम सादात बाहरा (सादात हॉस्टल) की प्रबंधक कमेटी के चुनाव में अमजद अली एडवोकेट अध्यक्ष और नादिर अब्बास उर्फ शौजी सचिव चुने गए। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में हुए चुनाव के बाद बुधवार को परिणाम घोषित किए गए।
पुलिस-प्रशासन की निगरानी में मंगलवार को सादात हॉस्टल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सचिव के साथ ही विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ था। बुधवार को मतगणना सुबह नौ बजे शुरू हो गई, जो कि शाम करीब सात बजे तक चली। मंगलवार को नई कार्यकारिणी चुनने के लिए कुल 431 में 392 वोट डाले गए थे। बुधवार को 16 राउंड तक मतगणना हुई। नतीजे आने के बाद अध्यक्ष पद पर अमजद अली तथा उनके ही ग्रुप के नादिर अब्बास (शौजी) ने सचिव पद पर जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने खुशियां मनाईं।