{"_id":"62b8b043079122759970547b","slug":"amidst-the-sultry-heat-the-power-cut-made-me-cry-muzaffarnagar-news-mrt5945484170","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी के बीच विद्युत कटौती ने रूलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी के बीच विद्युत कटौती ने रूलाया
विज्ञापन
नगर में कांवड़ मार्ग पर बिजली के तारो से हटायी गई वृक्षों की टेहनियां।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। उमस भरी गर्मी के बीच दिन में विद्युत कटौती ने लोगों को रूला दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर विद्युत विभाग तारों के पास से पेड़ों की टहनियां काटने का अभियान चला रहा है। कोई अनहोनी बिजली के करंट से न हो इसके चलते टहनियां काटी जा रही है।
जिले की जनता इस समय उमस भरी गर्मी से जूझ रही है। रविवार को विद्युत विभाग ने मीनाक्षी चौक से लेकर कंपनी बाग तक विद्युत तारों से सटे पड़ों की टहनियों को काटने का अभियान चलाया। इस बीच पूरे क्षेत्र की बिजली गायब रही। कटौती के चलते जाट कॉलोनी, केशवपुरी, नुमाइश, खालापार आदि क्षेत्रों की बिजली लगातार छह घंटे नहीं आ पाई। सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई और फिर दो बजे आई। इसके बाद भी बीच-बीच में कट होता रहा। विद्युत कटौती के चलते उमस भरी गर्मी में आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कांवड़ के चलते तारों को सुरक्षित कर रहे
अधिशासी अभियंता नगर अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि इस समय विद्युत विभाग कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा है। मीनाक्षी चौक से लेकर गुप्ता रिसोर्ट तक जहां भी बिजली के तारों पर पेड़ों की टहनियां है, वहां पर इन टहनियों को काटा जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि कांवडियों की सुरक्षा को विद्युत विभाग की ओर से कोई खतरा न हो। यह अभियान अभी कुछ दिन चलेगा।