फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Aparajita: It is necessary to save water today for tomorrow

अमर उजाला अपराजिता : कल के लिए जरूरी है आज पानी बचाना

Wed, 13 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita: It is necessary to save water today for tomorrow
अपराजिता कार्यक्रम में रैली का शुभारंभ करती शिक्षिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के अंतर्गत कूकड़ा गांव में जल जागरूकता रैली निकाली गई। नई मंडी के ताराचंद वैदिक पुत्री कन्या डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग की छात्राओं ने ग्रामीणों को पानी के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बुधवार को छात्राएं प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 कूकड़ा के परिसर में एकत्र हुई। बीएड विभाग की अध्यक्ष योगिता शर्मा ने बताया कि जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। पानी बचाने के लिए स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर छात्राएं शहर से सटे कूकड़ा गांव की विभिन्न गलियों से होकर गुजरी।
विज्ञापन

छात्राओं ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह पानी की बचत पर ध्यान दें। सबमर्सिबल खुले न छोड़ें, जरूरत के हिसाब से ही पानी स्टोर करें और उसका पूरा सदुपयोग करें। पानी को नालियों में बहाकर उसे बर्बाद न करें। अगर अब पानी नहीं बचाया गया, तो भविष्य की पीढ़ियों के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाएगी। मौके पर नीरज पंवार, करुणा, पूजा, भावना गोयल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बचाना सबकी जिम्मेदारी : संगीता
प्राचार्या संगीता चौधरी ने कहा कि पानी और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए। सब मिलकर प्रयास करेंगे तो पानी की बचत होगी और भविष्य के संकट से बच जाएंगे।
पानी बचाने की पहल जरूरी
छात्रा ज्योति ने कहा कि पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए। रोजाना अगर पानी बचाएंगे तो धीरे-धीरे यह आदत में शामिल हो जाएगा। इसलिए सबको पहल करनी होगी।
खुले न छोड़ें नल और टंकी
छात्रा साक्षी ने कहा कि कुछ लोग नल और टंकी को खुला छोड़ देते हैं। पानी की बर्बादी भविष्य के लिए मुश्किल हालात खड़े कर सकती है। जल जागरूकता बेहद जरूरी है।
हर घर से होनी चाहिए पहल
छात्रा सिंपी ने कहा कि पानी बचाने के लिए हर घर से पहल होनी चाहिए। पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए जीवन को बचाना है तो पानी बचाना होगा।
पानी बर्बाद करने वालों को मिले सजा
छात्रा प्राची ने कहा कि पानी की बर्बादी करने वालों को सजा का प्रावधान होना चाहिए। सरकार को इसके लिए कानून बनाना होगा। कानून बनाने से ही पानी की बचत होगी।

पर्यावरण खराब होने से फैल रही बीमारी
छात्रा निशा ने कहा कि पर्यावरण खराब होने से ही बीमारियां फैल रही है। वर्तमान में यह जरूरी है कि सब जागरूक होकर पर्यावरण को बचाने के लिए कार्य करें। हर हाल में पानी बचाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed