फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Amar Ujala Abhiyan: This is a vaccine for happiness, it will save us from diseases

अमर उजाला अभियान : ये तो खुशियों का टीका है, हमें बीमारियों से बचाएगा

Mon, 04 Apr 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan: This is a vaccine for happiness, it will save us from diseases
जिला अस्पताल में टीकाकरण कराते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बच्चों के टीकाकरण को लेकर जागरूकता और उत्साह है। बच्चों का कहना है कि टीके से उनका भरोसा बढ़ा है। परिवार के अधिकतर सदस्य पहले ही टीके लगवा चुके हैं, जिससे साफ है कि इस टीके से कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग में टीकाकरण कराने पहुंचे अर्णव त्यागी ने बताया कि टीके को लेकर उत्साहित था। वह खुश है कि अब उसका भी टीकाकरण हो चुका है। उसके कई साथियों ने पहले ही टीकाकरण कराया है और इसके बारे में जानकारी दी। सभी बच्चे खुश दिखे, जिसके बाद उत्सुकता और अधिक बढ़ गई थी।
विज्ञापन

छात्रा सताक्षी त्यागी ने बताया कि मन में संशय था, लेकिन परिवार ने हिम्मत बढ़ाई। इसके बाद उसका सारा डर छूमंतर हो गया। टीके के बाद किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। अधिक से अधिक बच्चों को समय पर टीकाकरण कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 43 हजार बच्चों को लगा टीका
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि सोमवार तक जिले में 43 हजार 850 बच्चों का टीकाकरण हो गया है। अब तक कुल 37 फीसदी बच्चों को टीका लग गया है। अभियान को और अधिक तेजी के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
छह हजार बच्चों ने ली टीके की सुरक्षा
सोमवार को जिले में अब तक सबसे अधिक छह हजार बच्चों ने टीका लगवाया है। जबकि 15 से 18 साल की उम्र के 17 बच्चों ने प्रथम और 107 बच्चों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed