फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alok Champion in 400 meters race

400 मीटर दौड़ में आलोक चैंपियन

Thu, 07 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Alok Champion in 400 meters race
बहादरपुर खेड़ी विरान में वार्षिक खेल सप्ताह समारोह के प्रतिभागीयों को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बहादरपुर और खेड़ी विरान में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। खेलों में पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में आलोक प्रथम, विशाल द्वितीय और शिवम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने मशाल जलाकर खेलों का शुभारंभ किया। महिला वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में तरूशी प्रथम, सानिया द्वितीय और एकता ने तीसरा स्थान हासिल किया। लाठी से स्वरक्षा का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को गोल्ड मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ आलोक यादव, गाजियाबाद स्पोर्ट्स रिसर्च सेंटर के हेड डॉ. कनिष्क पांडेय, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने कहा कि बच्चों को अपने लक्ष्य के लिए बचपन से ही केंद्रित होकर सकारात्मकता से अपने लक्ष्य पूर्ति के लिए अथक प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कनिष्क पांडेय ने कहा कि खेलों को लेकर जागरूकता जरूरी है। डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र कुमार, संदीप कुमार, अमरदीप, रवि गौतम, सोमदत्त, प्रधान भगत, खेड़ी विरान के प्रधान रामेश्वर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed