{"_id":"5f9c57808ebc3e9bf3042108","slug":"allah-call-me-you-too-devband-news-mrt5087254157","type":"story","status":"publish","title_hn":"......अल्लाह बुला ले तू मुझको भी मदीने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में बारा वफात पर नातिया महफिल-ए-मुशायरा में कलाम प्रस्तुत करते शायर
- फोटो : DEVBAND
Link Copied
...अल्लाह बुला ले तू मुझको भी मदीने में
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। असगरिया मदरसे में शुक्रवार को बारा वफात के उपलक्ष्य में नातिया महफिल-ए-मुशायरा आयोजित किया गया, जिसमें शायरों ने कलाम प्रस्तुत कर लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
मुशायरे का शुभारंभ इब्राहिम मियां की तिलावते कलाम पाक से हुआ। शमीम किरतपुरी ने कहा-मेरे आका के पसीने में है जैसी खुशबू, ऐसी खुशबू तो किसी फूल में आने से रही। दिलशाद खुश्तर ने पढ़ा-अपने होठों पे सजाओ तो सुबह शाम दरूद, तुमको सरकारे दो आलम की जियारत होगी। जावेद आसी ने कहा-आफताब उभरता है गलियों से मदीने की, चांद सजदे करता है रात भर मदीने में। नफीस अहमद ने पढ़ा-इक दर्द सा उठता है अक्सर मेरे सीने में, अल्लाह बुला ले तू मुझको भी मदीने में। फैसल उस्मानी का कलाम यूं रहा-तारीख अगर ढूंढें सानी-ए-मोहम्मद, सानी तो बड़ी चीज है साया न मिलेगा। इनके अलावा तनवीर अजमल, हसरत देवबंदी, अदनान अनवर, सुहेल अकमल, नूर हसन, डा. नवेद ने भी कलाम पढ़े। कार्यक्रम में सैयद ताहिर हुसैन, सैयद नबील हुसैन, वसीउल्लाह, नैयर जमाल, यूसुफ साबरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।