फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All three injured women admitted to ICU, police took statements

Muzaffarnagar News: तीनों घायल महिलाएं आईसीयू में भर्ती, पुलिस ने लिए बयान

Thu, 28 May 2026 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
All three injured women admitted to ICU, police took statements
मुजफ्फरनगर। दामाद के फायरिंग करने पर गोली लगने से घायल हुई सास क्षमा व उनके देवर की पुत्रवधू अपूर्वा की हालत गंभीर है। सविता की हालत में सुधार है। तीनों महिलाएं आईसीयू में भर्ती हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस टीम ने घायल सविता के बयान दर्ज किए है। वहीं पुलिस आरोपी के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त कराएंगी। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी निवासी महिला क्षमा (60) को उनके दामाद देहरादून निवासी अनंत विजय मित्तल ने ससुराल आकर विवाद के चलते गोली मार कर घायल कर दिया था। गोली चलने की आवाज सुनकर उन्हें बचाने पहुंची उनकी देवरानी सविता (55) और उनकी पुत्रवधू अपूर्वा (34) को भी आरोपी ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

तीनों घायलों को मेरठ निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया है। क्षमा व अपूर्वा की हालत गंभीर बताई गई। कंधे में गोली लगने से घायल सविता की हालत में सुधार बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने मेरठ अस्पताल पहुंच कर घायल सविता के बयान लेकर मामले की जानकारी ली। आरोपी ने रिवाल्वर का लाइसेंस लगभग दो साल पहले देहरादून से बनवाया था। घटना के बाद उसका रिवाल्वर व आठ जिंदा कारतूस बरामद कर लिए थे। लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रक्रिया शुरू की है।

-----
ये था मामला
देहरादून के थाना डोईवाला के लाल ताड़ नौचूरा विला निवासी अनंत विजय मित्तल अपने बेटे यशराज (13) के साथ दो दिन पहले नगर की पंचशील कॉलोनी में ससुराल में आया था।वहां पत्नी से विवाद हुआ तो मौके पर मौजूद सास क्षमा को उसने झगड़े की वजह मानते हुए गोली मार दी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी की चाची सविता व उनकी पुत्रवधू अपूर्वा वहां पहुंची तो उन्हें भी गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को रिवाल्वर, चार खोखा व आठ जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed