फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All positions in direct competition

सिविल बार संघ चुनाव में सभी पदों पर सीधा मुकाबला 

Mon, 19 Dec 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
All positions in direct competition
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन करते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए पर्चे दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार दीक्षित और सतेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सभी पदों पर दो-दो उम्मीदार होने से सीधा मुकाबला होगा। 23 दिसंबर को मतदान होगा तथा 24 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।      
विज्ञापन


सिविल बार के सभागार में सोमवार को मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, विजेंद्र प्रताप की देखरेख में नामांकन पत्र दाखिल हुए। अध्यक्ष के अलावा महासचिव पद पर अशोक कुमार कुशवाहा और गौरव कुमार ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए अखिल कुमार अग्रवाल और रोहित कुमार त्यागी ने, उपाध्यक्ष पद पर प्रद्युमन कुमार व राज सिंह रावत ने, सह सचिव प्रशासन के पद पर मेघना शर्मा और संगीता भारद्वाज ने, सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए मनोज कुमार सैनी और संजय शर्मा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


इनके अलावा वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए दलीप कुंवर, दिलशाद खान, हर्षित शर्मा, जगदीप कौर, मेहर चंद गुप्ता, मुकेश जौहरी, नीरज ऐरन, राजेंद्र कुमार, राजकुमार गोस्वामी, रंजना देेवी, सतेंद्र कुमार और उपेंद्र कुमार गर्ग ने दावेदारी पेश की है, जबकि कनिष्ठ सदस्यों के छह पदों के लिए आनंद कुमार, अर्जुन सिंह, चरणजीत लाल गांधी, दीपा पंवार, देव शर्मा, कपिल कुमार गुप्ता, निपुण जैन, पायल रानी, सौरभ मित्तल, सुभाष चंद, सुधीर कुमार गुप्ता और विपिन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मुख्य चुनाव अधिकारी जैदी ने बताया कि 23 दिसंबर को सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 24 दिसंबर को मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किए जाएंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed