फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All India year old Brahmin Mahasabha Morena

ब्राह्मण समाज के बिखराव को रोकना होगा

Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
All India year old Brahmin Mahasabha Morena
मोरना में ब्राहमण समाज कार्यकारणी गठन के प्रमाणपत्र वितरण करते अथिति। - फोटो : KHATAULI
मोरना। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि महादेव आश्रम महेश्वर महाराज ने कहा कि ब्राह्मण सदैव शास्त्रों के माध्यम से समाज को अंधकार से विमुक्त करते चले आ रहे हैं। ब्राह्मण समाज के बिखराव को रोकना होगा, तभी हमारी ताकत ओर संस्कृति का बचाव कर सकेेंगे। इस मौके पर ब्राह्मण समाज की नवनिर्मित कार्यकारिणी समिति का गठन हुआ।
विज्ञापन

शुकतीर्थ और मोरना मार्ग पर स्थित लव पेराडाईज फार्म में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मण का दमन और हत्याएं लगातार बढ़ती जा रही है, इनको रोकने के लिए एकजुट होकर हमें विरोध करना होगा। आरक्षण के नाम पर हमारे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है, यह किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि राकेश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण एकजुट नहीं होने से हम लोग लगातार उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं। कार्यक्रम को मंडल उपाध्यक्ष अजय कृष्ण शास्त्री, अक्षय शर्मा जिला अध्यक्ष आदि ने विचार रखे। मौके पर मोरना ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा, उपाध्यक्ष विनीत शर्मा, अजय शर्मा, रंजीत शर्मा, महामंत्री नीशू शर्मा, कोषाध्यक्ष सुंदर शर्मा संरक्षण डॉ. एसपी भार्गव, ब्रजमोहन पालीवाल, मोहन, विनोद चेयरमैन, रामकुमार, नियुक्त किए गए। इस दौरान योगेश शर्मा, विक्की, मधुसुदन, नितिन, अनुज, चांदनी, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed