फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Alia did not reach the court, now hearing on July 19

अदालत नहीं पहुंची आलिया, अब 19 जुलाई को सुनवाई

Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Alia did not reach the court, now hearing on July 19
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ मामले में पुलिस दाखिल कर चुकी क्लोजर रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर पत्नी आलिया की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे में बुढ़ाना पुलिस अदालत में एफआर दाखिल कर चुकी है। बृहस्पतिवार को सुनवाई के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी अदालत नहीं पहुंची। पॉक्सो कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तिथि तय की है।
27 जुलाई 2020 को आलिया सिद्दीकी ने मुंबई के वर्सोवा थाने में पति नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देवर मिनाजुद्दीन, फैयाजुद्दीन और अयाजुद्दीन, सास मेहरुनिशा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। बुढ़ाना थाना पुलिस ने विवेचना करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित सभी आरोपियों को क्लीन चिट देकर पिछले महीने फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी थी। विशेष पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने रिपोर्ट लौटा दी थी। बुढ़ाना पुलिस ने आपत्तियों का निस्तारण कर दोबारा से केस डायरी अदालत में दाखिल कर दी थी। अदालत ने रिपोर्ट मिलने के बाद वादी आलिया को नोटिस जारी कर उपस्थित होने के लिए कहा था। बृहस्पतिवार को आलिया अदालत नहीं पहुंची।
विज्ञापन

यह था मामला
पीड़िता का कहना था कि 2012 में जब वह बुढ़ाना स्थित अपनी ससुराल आई थी, तो उसके देवर मिनाजुद्दीन ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई और पति ने उसे पुलिस से शिकायत नहीं करने दी थी। अगस्त 2020 में वर्सोवा थाने से एफआईआर बुढ़ाना थाना शिफ्ट हो गई थी। बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिरफ्तारी के विरुद्ध स्टे कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed