{"_id":"5e4edb7e8ebc3ef2664a280b","slug":"alegation-devband-news-mrt4700309140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामाद पर लगाया पुत्री की हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद पर लगाया पुत्री की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दामाद पर लगाया पुत्री की हत्या करने का आरोप
देवबंद। खाई में कार पलटने से हुई महिला की मौत के मामले में महिला के पिता ने दामाद पर ही पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार को मोहल्ला पठानपुरा (रेती चौक) निवासी खुर्रम अपनी पत्नी शबनम को इलाज के लिए उत्तराखंड के गोकलपुर गांव ले जा रहा था। देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित काली नदी के पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी। जिसमें शबनम की मौत हो गई थी, जबकि खुर्रम गंभीर रूप से घायल हुआ था। बृहस्पतिवार को पठानपुरा निवासी मृतका शबनम के पिता मो. शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि खुर्रम शादी के बाद से ही उसकी पुत्री शबनम के साथ मारपीट करता आ रहा था। इस संबंध में शबनम ने खुर्रम के विरुद्ध 31 मार्च 2017 को विभिन्न धाराओं में मामला भी दर्ज कराया था। परंतु मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों (पति-पत्नी) के बीच फैसला करवा दिया था। आरोप है कि खुर्रम ने एक अन्य महिला से भी शादी कर रखी थी। जिसका पता बाद में चला। शबनम ने पुलिस को देकर खुर्रम की दूसरी पत्नी से जान का खतरा बताया था। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। शाहिद का आरोप है कि डेढ़ माह पूर्व शबनम के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई थी। शाहिद का कहना है कि 19 फरवरी को खुर्रम ने अपने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर शबनम को काली नदी के निकट जान से मारकर कार को खाई में गिराकर घटना को एक्सीडेंट का रूप दिखाने का ड्रामा किया। शाहिद का आरोप है कि खुर्रम ने उसकी पुत्री शबनम की हत्या की है। वहीं, खुर्रम के परिजनों का कहना है कि उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। कोतवाल यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।