{"_id":"64d4d1b8a8b72fe6310313e4","slug":"albendazole-was-given-to-students-in-schools-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-5302-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: स्कूलों में छात्र-छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: स्कूलों में छात्र-छात्राओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल
विज्ञापन
जानसठ के डीएवी कालेज में गोली खाते छात्र
15 लाख विद्यार्थियों का लक्ष्य था, 80 प्रतिशत को खिलाई गई गोली
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़ों की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई। नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप ने छात्रा को एल्बेंडाजोल खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।
रुड़की रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरुप और सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई।
सीएमओ डॉ. फौजदार ने बताया कि जिले में 15 लाख 6 हजार 686 बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया था। 80 प्रतिशत बच्चों को दवा खिला दी गई। बृहस्पतिवार को समस्त इंटर कॉलेजों, प्राइमरी स्कूलों, पब्लिक स्कूल, मदरसों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क गोली खिलाई गई। जिन बच्चों को किसी कारणवंश गोली नहीं खिला पाए, उनके लिए 17 अगस्त को मोप अप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, सभासद विकल्प जैन, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, राहुल पवार, आशु गुप्ता, कमल कुमार, संजीव मलिक मौजूद रहे।
खतौली के केके जैन इंटर काॅलेज में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 1500 छात्र छात्राओं को अल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बताया कि कृमि परजीवी होते हैं, जो मनुष्य की आंत में रहते हैं। वहीं, बुढ़ाना के कांधला रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक गोली खिलाई गई। प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा, प्रबंधक राजीव गर्ग मौजूद रहे।