फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhilesh Yadav said that we wanted hand pumps in every house, he got two more seats

UP: अखिलेश बोले- हम हर सदन में चाहते थे हैंडपंप, उन्हें दो सीट लगी ज्यादा, भाजपा पर कसा ये तंज

Thu, 22 Feb 2024 07:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 22 Feb 2024 07:10 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : अखिलेश यादव ने कहा कि हम हर सदन में हैंडपंप चाहते थे, लेकिन उन्हें दो सीट ज्यादा लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भारत रत्न देकर वोट लेना चाहती है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that we wanted hand pumps in every house, he got two more seats
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भारत रत्न देकर वोट लेना चाहती है। चौधरी चरण सिंह से हमारा लगाव है। हम हर सदन में हैंडपंप चाहते थे, लेकिन उन्हें दो सीटें सात से ज्यादा लगी। पेपर लीक से प्रभावित हुए लोग भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। भारत माता की जय बोलकर अग्निवीर भर्ती लाने वाले राष्ट्रवादी नहीं हो सकते। बसपा के इंडिया गठबंधन में आने की संभावनाओं को नकार दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित रिजॉर्ट में आयोजित शादी समारोह में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने रालोद से गठबंधन टूटने पर कहा कि हमनें सात सीटें दी थीं, लेकिन भाजपा ने दो ही दी। उन्हें सात से ज्यादा दो लगी होंगी। कांग्रेस की यात्रा आगरा आने तक विस्तृत कार्यक्रम आ जाएगा और वह उसमें शामिल होंगे। भाजपा सरकार को किसानों का हक देना चाहिए। किसान को हक और नौजवान को नौकरी देने वाले ही राष्ट्रवादी होंगे। किसानों को बाजार के हवाले किया जा रहा है। अमृतकाल है तो किसान क्यों धरना दे रहे हैं। किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली क्यों जा रहे हैं। सरकार ने आय दोगुनी करने की बात कही थी, लेकिन फसल की कीमत भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुस्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें

सहयोगी दलों को मंत्री बनाने का सपना दिखा रही भाजपा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को दो-दो मंत्री बनाने का सपना दिखा रही है। मंत्री नहीं बनेंगे तो नाराज हो जाएंगे। ऐसे नाराज लोगों का सहयोग भी सपा लेगी। हमारे पास 63 सीटें है, जो भी आएगा, स्वागत किया जाएगा।



यह भी पढ़ें: Muzaffarngar: अखिलेश यादव बोले-भारत रत्न देकर वोट चाहती है भाजपा, राहुल की यात्रा में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed