फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Akhilesh Yadav reached Muzaffarnagar for a wedding fuction

Muzaffarngar: अखिलेश यादव बोले-भारत रत्न देकर वोट चाहती है भाजपा, राहुल की यात्रा में होंगे शामिल

Thu, 22 Feb 2024 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Feb 2024 02:43 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। समाजवादी के हाल ही में घोषित किए गए प्रत्याशी हरेंद्र मलिक और इकरा हसन भी मुलाकात करने पहुंची हैं।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav reached Muzaffarnagar for a wedding fuction
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वह राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे। किसान आंदोलन पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों का हक देना चाहिए।
विज्ञापन


चौधरी साहब को भारत रत्न देकर वोट लेना चाहती है भाजपा: अखिलेश
भाजपा सरकार एक तरफ चौधरी चरण सिंह और स्वामी नाथन को भारत रत्न दे रही है और दूसरी तरफ किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सिपाही भर्ती पर उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों के साथ गलत हुआ है। 
विज्ञापन


कहा कि हम रालोद को 7 सीटे दे रहे थे और भाजपा दो दे रही है। सात ज्यादा होता है या दो। उन्होंने कहा कि भारत रत्न देकर वोट लेना चाहती है भाजपा। वर्तमान में किसान दुखी हैं। सब कुछ बांधकर दिल्ली जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर मुजफ्फरनगर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। उनसे मिलने के लिए मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक, कैराना लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी इकरा हसन, विधायक स्वामी ओमवेश भी पहुंचे।
 

UP: Akhilesh Yadav reached Muzaffarnagar for a wedding fuction
कार्यक्रम स्थल पर तैनात पुलिस - फोटो : Amar Ujala
 बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने कैराना से एक बार फिर से हसन परिवार पर दांव खेला है। कैराना लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मनव्वर हसन की बेटी इकरा हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।

सपा ने कैराना लोकसभा सीट से मुस्लिम और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से हरेंद्र मलिक को प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतार कर जाट-मुस्लिम समीकरण बना दिया है। इकरा के टिकट के बाद कैराना लोकसभा सीट पर नए समीकरण बन गए हैं। वहीं, अखिलेश द्वारा कैराना लोकसभा सीट से इकरा हसन को प्रत्याशी बना दिए जाने के बाद भाजपा-बसपा और सपा में कांटे की टक्कर बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed