फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhilesh and Jayant will be face to face, fierce battle on the last day of campaigning

Muzaffarnagar News: आमने-सामने होंगे अखिलेश-जयंत, प्रचार के आखिरी दिन घमासान

Sun, 17 Nov 2024 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh and Jayant will be face to face, fierce battle on the last day of campaigning
मुजफ्फरनगर। मीरापुर उपचुनाव प्रचार के आखिरी दिन 18 नवंबर को सियासी घमासान छिड़ेगा। पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह रोड शो निकालेंगे। दोनों दलों के नेताओं ने रोड शो की तैयारी में ताकत झोंक दी है। रालोद अध्यक्ष का रोड शो पहले से ही तय था। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि रोड शो मनफोडा से शुरु होगा। इसके बाद नूनीखेड़ा, कुतुबपुर, मीरापुर, कासमपुर खोला, गंगदासपुर, बेहड़ा सादात, मोरना और भोपा तक रालोद अध्यक्ष पहुंचेंगे। सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने बताया कि ककरौली की जनसभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव नहीं पहुंच सके है, इस वजह से 18 नवंबर को उनका रोड शो होगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति की प्रक्रिया चल रही है। अनुमति के बाद ही रूट तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed