फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   AIDS has become a threat to 20 families

20 परिवारों के लिए खतरा बना एड्स

Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
AIDS has become a threat to 20 families
20 परिवारों के लिए खतरा बना एड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में एड्स के अब तक 168 मामले समने आ चुके हैं। इनमें 20 परिवार ऐसे हैं, जिनके कई सदस्य बीमारी की चपेट में है। स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर उपचार कर रहा है। लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।
साल 2020-21 की बात करें तो जिले में एड्स के 223 मामले सामने आए थे। जबकि 2021-22 में अब तक 168 मामले सामने आ चुके हैं। इस साल मिले मामलों में 20 परिवार ऐसे हैं, जिनके दो या दो से अधिक सदस्य बीमारी से जूझ रहे हैं। खून की जांच के दौरान या शक होने पर परिवार के सदस्यों ने ही जांच कराई, जिसके बाद बीमारी के विषय में जानकारी मिल सकी। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक पीड़ित की निगरानी कर रहा है और बेहतर तरीके से उपचार दिया जा रहा है। जागरूकता के चलते बीमारी से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

खतरा बन रहा टीबी के साथ एड्स
जिले में 41 पीड़ित ऐसे हैं, जिनके लिए एडस अधिक खतरा बना हुआ है। इसकी वजह यह है कि यह रोगी एड्स और टीबी दोनों बीमारियों से पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग के पास ऐसे कई रोगी हैं, जो टीबी का उपचार कराने पहुंचे थे, लेकिन जांच में उन्हें एचआईवी मिला। जिसके बाद टीबी और एड्स का उपचार शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां से बच्चों को बीमारी के भी मामले
जिले में ऐसे कई मामले हैं, जिनमें मां से बच्चों को यह बीमारी मिली है। संक्रमित खून की वजह से यह बीमारी फैली है। कई ऐसे केस हैं, जिनका कहना है कि संक्रमित सुई के कारण उन्हें यह बीमारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed