फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agniveer Recruitment: Government asked for report, army officers reached the stadium

शासन ने रिपोर्ट मांगी, सेना के अधिकारी पहुंचे स्टेडियम

Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: Government asked for report, army officers reached the stadium
मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती के लिए स्टेडियम का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अग्निवीर भर्ती : शासन ने रिपोर्ट मांगी, सेना के अधिकारी पहुंचे स्टेडियम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सेना में भर्ती के लिए तैयार की गई अग्निपथ योजना की पहली भर्ती जिले में कराए जाने की तैयारियां शुरू हो गई है। शासन ने प्रशासन के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। उधर, सोमवार को सेना के अधिकारियों ने जगह के चयन के लिए दौरा किया। स्टेडियम और नुमाइश मैदान पर व्यवस्थाओं को देखकर अधिकारी लौट गए।
अग्निपथ योजना में युवाओं के लिए चार साल की विशेष ट्रेनिंग रखी गई है। विपक्ष ने देशभर में इसका विरोध किया था। सेना मुख्यालय के आदेश पर जिले में 20 सितंबर से 13 जिलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। नए पैटर्न पर भर्ती को लेकर सेना के अधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। इस भर्ती में साढे़ सत्रह साल से 23 साल तक की आयु के युवा आवेदन कर सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया पांच जुलाई से शुरू होने के साथ ही युवाओं में अग्निवीर बनने को लेकर उत्साह है। भर्ती की प्रक्रिया किस प्रकार होगी। भर्ती होने वाले युवक किस स्थान पर एकत्र होंगे, स्टेडियम में उनका प्रवेश किस प्रकार होगा। इस सब पर मेरठ से आए सेना के अधिकारियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के अधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन

हालांकि सेना के अधिकारियों ने फिलहाल भर्ती प्रक्रिया के विषय में जानकारी देने से इन्कार कर दिया है। भर्ती परीक्षा के लिए युवा तैयारी में जुटे हुए हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक तैयारी कर रहे हैं। अग्निपथ की यह पहली भर्ती होगी। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सेना भर्ती को लेकर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। क्या व्यवस्था रहेगी और स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं अन्य स्थानों के बारे में पूरी जानकारी शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed