{"_id":"5835ea374f1c1b2b2513c3a2","slug":"agm-hostages","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद का मिल पर धरना, एजीएम को बंधक बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद का मिल पर धरना, एजीएम को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में धरना देते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में रालोद कार्यकर्ताओं ने किसानों का इंडेंट कम जारी करने और अन्य गन्ने की समस्याओं को लेकर मिल के अंदर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे एजीएम केन एके सिंह को बंधक बनाकर अपने बीच धरने पर बैठा लिया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि क्षेत्र के किसानों का इंडेंट कम होने की वजह से गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। चीनी मिल प्रशासन जान-बूझकर मिल को धीमा चला रहा है। जिससे किसानों में हाहाकार मचा है। नोटबंदी के कारण बीज खरीदने और मिल द्वारा पर्ची न देने के कारण किसानों का चारों ओर से शोषण किया जा रहा है। युवा मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने कहा कि मिल प्रशासन कुंभकर्ण नींद सोया है।
अगर मिल प्रशासन ने इंडेंट नहीं बढ़ाया तो बड़ा आंदोलन करने को विवश होंगे। बाबा रतन सिंह ने कहा कि मिल को सामान्य प्रजाति का गन्ना भी जल्द लेना शुरू कर देना चाहिए। कार्यकर्ताओं द्वारा धरने पर बंधक बनाकर बैठाए गए एजीएम केन एके सिंह ने आश्वस्त किया कि 86,000 का इंडेंट जारी किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त 20,000 का इंडेंट और बढ़ाकर तत्काल जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद ही रालोद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। धरने पर चौधरी रामकरण, मुकेश पूर्व प्रधान भैंसी, चौधरी अतर सिंह, विनेश कुमार, शक्ति प्रधान, पुष्पेंद्र चौधरी, ब्रिजेश प्रधान, पंकज राठी, शशि छोकर, धर्मेंद्र तोमर, अमित चौधरी, ओमसिंह मोतला, राहुल अहलावत, मनीष घटायन, वीरेंद्र खारी, शिवकुमार, विकास कादियान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।