फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Agarbatti made from flowers offered in the temple and leftover sugarcane fibre

Muzaffarnagar News: मंदिर में चढ़े फूल और गन्ने के बचे रेशे से बनाई अगरबत्ती

Thu, 11 Sep 2025 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Agarbatti made from flowers offered in the temple and leftover sugarcane fibre
मुजफ्फरनगर। आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस है। यह दिन पर्यावरण के रक्षकों को समर्पित है। इस समर्पण में अपनी आहुति देने के लिए कक्षा 12 की छात्रा अविशी ने एक कोशिश की है। उनका प्रयास है कि प्रकृति की देन का अधिक से अधिक सदुपयेाग हो और वह व्यर्थ न जाए। उन्होंने मंदिर में चढ़ाए गए फूलों की सुगंध और गन्ने के बचे रेशे से पाउडर बनाकर अगरबत्ती तैयार की है। नारायणी नाम की संस्था के जरिए कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग भी तैयार किया है।
विज्ञापन

वह इस वर्ष एमजी वर्ल्ड विजन में 12वीं की छात्रा है। उन्होंने बताया कि मंदिरों में फूलों को चढ़ाने के बाद फेंका ही जाता है। यह देखकर मन काफी व्यथित होता था कि फूल और पत्तियां बेकार जा रही हैं। इनके सदुपयोग के लिए इंटरनेट पर काफी सर्च करने के बाद अगरबत्ती बनाने का आइडिया मिला। फूलों को पाउडर में बदल लेना तो आसान था पर इसे अगरबत्ती बनाने के लिए काफी दिमागी कसरत करनी पड़ी।
विज्ञापन

वह बताती हैं कि पापा वैभव गोयल से बात की तो उन्होंने इसका प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। गर्मी की छुटिटयों में कन्नौज से ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग के बाद अगरबत्ती में चारकोल जैसे हानिकारक पदार्थ का प्रयोग न करके गन्ने के रेशे और अन्य बीजों का पाउडर अगरबत्ती बनाने में प्रयोग किया। इन पदार्थों का प्रयोग करने से अगरबत्ती का धुआं भी हानिकारक नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत ने बताया कि नारायणी के लिए अविशी की दृष्टि साहसिक और विचारशील है। उन्होंने मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद से उत्पन्न कचरे को नई जिंदगी देने का एक तरीका ढूंढा है। उनकी यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय महिला कारीगरों के लिए भी रोजगार का एक जरिया भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed