फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the trigger of death was pressed, the teenager was left searching for life.

Muzaffarnagar: मौत का ट्रिगर दबने के बाद जिंदगी ढूंढ़ता रह गया किशोर, लाइसेंसधारी और किशोर के खिलाफ मुकदमा

Thu, 11 Dec 2025 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 01:59 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित द्वारिका सिटी में बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली से गार्ड शुभम (21) की जान चली गई।

विज्ञापन
After the trigger of death was pressed, the teenager was left searching for life.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में जानसठ रोड स्थित द्वारिका सिटी में बंदूक के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में चली गोली से गार्ड शुभम (21) की जान चली गई। बंदूक का ट्रिगर दबा तो गार्ड की चीख निकल गई। किशोर घायल को खुद ही अस्पताल लेकर पहुंचा। एक से दूसरे अस्पताल तक गार्ड की जान बचाने के लिए चक्कर काटता रहा लेकिन गार्ड को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन


निर्माणाधीन मकान में नई मंडी के गांव मेघाखेड़ी निवासी चौकीदार श्यामपाल मंगलवार को अपनी बंदूक मकान पर ही छोड़ गया था। रात में मकान की दूसरी मंजिल पर चौकीदारी करने वाला भोपा के बेहड़ा गांव निवासी शुभम (21) और बिजली ठेकेदार का नाबालिग बेटा मौजूद थे। दोनों श्यामपाल की लाइसेंसी बंदूक लेकर फोटो खिंचवाने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कफ सिरप तस्करी: आठ साल में करोड़पति बना कैंटर चालक आसिफ, दुबई और आस्ट्रेलिया में चला रहा होटल, पुलिस को तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार का बेटा बंदूक लेकर चलते हुए वीडियो बनवा रहा था और शुभम आगे चल रहा था। बंदूक से अचानक गोली चल गई जो शुभम की कमर में जा लगी। घायल को किशोर एंबुलेंस की मदद से बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी किशोर कक्षा नौ में पढ़ता है।

लाइसेंसधारी और किशोर के खिलाफ मुकदमा
गोली लगने से चौकीदार शुभम की मौत के मामले में पुलिस ने बंदूक के लाइसेंसधारी श्यामपाल और आरोपी किशोर के खिलाफ लापरवाही व हादसे के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक के पिता जोगेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों ने किया विरोध, पुलिस ने समझाया
पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर घर ले जाने के बजाए घटनास्थल पर लेकर जाने लगे। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर उन्हें समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शांत हुए परिजन शव को ले गए। गांव में शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव का कहना है कि बंदूक कब्जे में ली है। किशोर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed