फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the post-mortem, the body of the girl was handed over to the body

पोस्टमार्टम के बाद बालिका के शव को किया सुपुर्द-ए-खाक

Wed, 31 Mar 2021 10:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
After the post-mortem, the body of the girl was handed over to the body
देवबंद। दस वर्षीय बालिका की हत्या कर शव साखन नहर में फेंकने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा। वहीं, देर शाम देवबंद पहुंचे शव को परिजनों ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस दौरान सैकड़ों लोग शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को कई थानों की पुलिस और आरआरएफ के जवान कस्बे में तैनात रहे।
विज्ञापन

सोमवार को बुआ के घर से लौटने के दौरान रास्ते से दस वर्षीय बालिका गायब हो गई थी। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई कर मामले की छानबीन शुरू की तो सीसीटीवी कैमरों में बच्ची मोहल्ले के ही तनवीर (22) पुत्र कल्लन की साइकिल कर पीछे दौड़ती दिखाई दी। पुलिस ने तनवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने साखन नहर से बच्ची के शव को बरामद किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

बुधवार को बच्ची का शव देवबंद पहुंचा। शव को मोहल्ला खानकाह स्थित उसके फूफा के घर लाया गया। शाम करीब 5.30 बजे दारूल उलूम की आहत-ए-मोलसरी में नमाज ए जनाजा अदा करने के बाद गुंबद वाले कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान एसडीएम राकेश कुमार, सीओ रजनीश उपाध्याय और इंस्पेक्टर ने कई थानों की पुलिस और आरआरएफ के जवानों के साथ खानकाह पुलिस चौकी पर कैंप किया। सीओ ने बताया कि फिलहाल आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और अपहरण की धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या सहित अन्य धाराएं लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed