फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the death of a young man in an accident

हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल

Sat, 30 Dec 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
After the death of a young man in an accident
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भोपा (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार मलपुरा के युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर जमकर बवाल हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर मुजफ्फरनगर-मोरना-शुक्रताल मार्ग  बाधित कर दिया। तोड़फोड़ के बाद ट्रक में आग लगाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक की भीड़ ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। शव उठाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में झड़प हुईं। डीएम को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े ग्रामीणों को एसडीम जानसठ ने मौके पर पहुंचकर शासन की ओर से पांच से दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। हंगामे के दौरान बाजार भी बंद रहा।
विज्ञापन


भोपा के गांव मलपुरा का कार्तिक उर्फ छोटू (22) शनिवार सुबह अपने पिता वीरेंद्र त्यागी के साथ बाइक से गांव से भोपा आया था। कस्बे के ही एक मंदिर में उसे कुछ अनुष्ठान करना था। इसी के चलते वह नारियल खरीदने भोपा बस स्टैंड की ओर जा रहा था। स्वामी कल्याण देव बालिका इंटर कॉलेज के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर बैठा उसका पिता छिटक कर दूर जा गिरा। कार्तिक के सिर को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने हंगामा कर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, तो भीड़ ने शव नहीं उठने दिया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुईं। पुलिस पर आरोप लगाया कि वह सुविधा शुल्क लेकर भारी वाहनों को यहां से निकालती है। डीएम को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर लोगों ने मुजफ्फरनगर-मोरना मार्ग पूरी तरह से बाधित कर दिया। काफी समय तक किसी अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से नाराज उत्तेजित भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए उसकी टंकी से तेल निकालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस और समझदार लोगों के हस्तक्षेप के कारण आग नहीं लग पाई।
एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान, सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान, थाना प्रभारी विजय सिंह, ककरौली थाना प्रभारी डीके वशिष्ठ समेत जिम्मेदार लोगों ने भीड़ को समझाकर शांत किया।


एसडीएम जानसठ ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच से दस लाख रुपये तक की मदद कराई जाएगी। कस्बे से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद चार घंटे तक चले जाम को खोला गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पेपर मिल की मैली से भरे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed