फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After the controversy over the DJ, the procession of a Scheduled Caste youth attacked

डीजे पर विवाद के बाद अनुसूचित जाति के युवक की बरात पर हमला

Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
After the controversy over the DJ, the procession of a Scheduled Caste youth attacked
मुजफ्फरनगर के भोजाहेड़ी में बरात पर हमले के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव भोजाहेड़ी का मामला, भीम आर्मी के कार्यकर्ता की भी पिटाई की
विज्ञापन

पुलिस ने आठ के खिलाफ दर्ज किया मामला, एक आरोपी को हिरासत में लिया
मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव, पुलिस तैनात की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। भोजाहेड़ी गांव में डीजे बजाने के विवाद में अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने अनुसूचित जाति के युवक की बरात पर हमला कर दिया। बरातियों के साथ मारपीट की गई। भीम आर्मी के कार्यकर्ता की भी पिटाई की। पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
गांव भोजाहेड़ी में शुक्रवार को अनुसूचित जाति के रवि कुमार की पुत्री की बरात गांव हरिनगर से आई हुई थी। अपराह्न करीब तीन बजे बरात की चढ़त हो रही थी। बरातियों ने डीजे बजा रखा था। मस्जिद के पास डीजे बजाने को लेकर बरातियों की गांव के ही अल्पसंख्यक समाज के कुछ युवकों के साथ बहस हो गई। डीजे बंद कराने का कहा गया। विवाद बढ़ा तो अल्पसंख्यक समुदाय के युवकों ने कई बरातियों की पिटाई कर दी। इससे बरातियों में अफरा तफरी मच गई। अनुसूचित समाज के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ सदर हेमंत कुमार और पुरकाजी कोतवाली प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रवि पुत्र बाबू राम की तहरीर पर आस मोहम्मद, दानिश, मोनीश, शबनम, मुकर्रम, जंबू, पिंडु, आकिल के विरुद्ध बलवा और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, घटना को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में रोष व्याप्त है और गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पुलिस तैनात है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है, जिस पर आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। माहौल बिगाड़ने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। - हेमंत कुमार, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed