{"_id":"9055beed2a2a50eb2d16644ba28dbec6","slug":"after-rain-water-filled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब बना शिवचौक, मकान गिरने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब बना शिवचौक, मकान गिरने से महिला की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 24 Sep 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मंगलवार रात रिकॉर्ड 82 मिली मीटर बारिश हुई। दो घंटे तक धुआंधार बारिश से शिवचौक तालाब बन गया। दुपहिया और चौपहिया वाहन यहां पानी में तैरने लगे।
पानी इतना अधिक था कि रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। दुकानों और मकानों में पानी घुस जाने से लोगों को भारी क्षति हुई। उधर, रोहाना क्षेत्र के जट नंगला गांव में एक मकान गिर जाने से महिला की मौत हो गई।
मंगलवार रात बीते दस वर्षों में अब तक की सबसे अधिक वर्षा 82 मिली मीटर रिकार्ड की गई। तूफान और तेज बारिश से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। शिचचौक भारी बारिश के कारण तालाब के रूप में तब्दील हो गया। पानी इतना ज्यादा हो गया कि जो वाहन शिवचौक पर खड़े थे, वह पानी में तैरने लगे।
विज्ञापन
शिवचौक पार करने वाले लोगों को बारिश रुकने के दो घंटे बाद तक पानी निकलने का इंतजार करना पड़ा। शिवचौक के आसपास की दुकानों में पानी भर जाने से व्यापारियों का लाखों का नुकसान हो गया है। शहर में नईमंडी और दाल मंडी में भी दुकानों में पानी घुस जाने से काफी नुकसान हुआ है।
शहर के निचले इलाकों में मकानों में पानी घुस गया। जनकपुरी, केशवपुरी, रामपुरी, खालापार, आर्यपुरी, नईमंडी, साकेत में स्थिति काफी विकट रही। लोगों को बड़ी मुश्किल से अपने घरों से पानी निकालना पड़ा।
उधर, रोहाना क्षेत्र के गांव जटनंगला में बारिश में मकान गिरने से 40 वर्षीय हुक्मो देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राधे सिंह की पत्नी हुक्मो का शव निकाला। जिले में बड़ी संख्या में मकानों के गिरने की खबर है।