फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   After Meenu Tyagi, Sushil Moonch was also sent to the jail of Ambedkar Nagar.

मुजफ्फरनगर : विधानसभा चुनाव से पहले मीनू त्यागी के बाद सुशील मूंछ को भी अंबेडकर नगर की जेल भेजा

Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 08 Jan 2022 12:09 AM IST
सार

मीनू त्यागी को शासन के आदेश पर पूर्वांचल के जनपद अंबेडकर नगर जेल में भेजा गया था। चुनावी माहौल को देखते हुए अब सुशील मूंछ को भी गुरुवार देर शाम मुजफ्फरनगर से अंबेडकर नगर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
After Meenu Tyagi, Sushil Moonch was also sent to the jail of Ambedkar Nagar.
कुख्यात सुशील मूंछ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को शांतिपूूूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मुजफ्फरनगर जनपद निवासी दो माफियाओं के गिरोह को रडार पर लिया है। मीनू त्यागी के बाद सरगना सुशील मूंछ को भी अंबेडकर नगर जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। गिरोह के चार गुर्गे भी पूर्वांचल जेल भेजे जा चुके है। कुछ दिन पहले डीएम और एसपी ने जेल में निरीक्षण किया था और जेल में बंद माफियाओं की गतिविधियों की जानकारी ली थी। तभी से माफियाओं की निगरानी चल रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : तूल पकड़ रहा बालों पर थूकने का मामला : हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को जूता मारने वाले को ग्यारह हजार का इनाम देने का एलान
विज्ञापन


फिर एक ही जनपद की जेल में रहेंगे मीनू-सुशील मूंछ
मीनू त्यागी को शासन के आदेश पर पूर्वांचल के जनपद अंबेडकर नगर जेल में भेजा गया था। चुनावी माहौल को देखते हुए अब सुशील मूंछ को भी गुरुवार देर शाम मुजफ्फरनगर से अंबेडकर नगर जेल भेजा गया है। दोनों गिरोह के चार गुर्गों सविंद्र, अनुज, मनोज व रविंद्र को दो दिन पहले ही पूर्वांचल की जेल में स्थानांतरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नी चिड़ा है बड़ा सटोरिया
जेल प्रशासन के अनुसार सहारनपुर निवासी सन्नी चिड़ा बड़ा सटोरिया है। उसकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसे वहां की जेल से मुजफ्फरनगर जेल भेजा था। यहां से अब उसे उन्नाव जेल भेजा गया है।

चुनाव के मद्देनजर माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है। मीनू त्यागी व सुशील मूंछ व गिरोह के सदस्यों को पूर्वांचल जेल स्थानांतरण कराया गया है। अभी और भी कार्रवाई की जानी है-अभिषेक यादव, एसएसपी। 

जेल में बंद सरगनाओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है-सीताराम शर्मा, जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed