{"_id":"6215399409b5ce4e960def4e","slug":"advocates-strike-litigants-face-trouble-muzaffarnagar-news-mrt577970179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, वादकारियों ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने की हड़ताल, वादकारियों ने झेली परेशानी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में वकील के निधन के बाद कचहरी में बैठक करते अधिवक्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता धर्म सिंह गुर्जर के निधन के बाद डिस्ट्रिक्ट और सिविल बार ने पूर्ण रूप से हड़ताल रखी। वादकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शोक सभा का आयोजन किया गया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वसी अंसारी ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ता धर्म सिंह गुर्जर का निधन हो गया। उनके निधन पर दुख जताने के लिए हड़ताल रखी गई। अधिवक्ता कचहरी परिसर के मस्जिद वाले गेट पर एकत्र हुए और शोक सभा की। साथ ही जिन अधिवक्ताओं को जानकारी नहीं थी, उन्हें जानकारी दी गई। मुख्य गेट पर वसी अंसारी और और मनोज शर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने शोक जताया। उधर, वादकारी परेशान रहे और वापस लौटना पड़ा। इस दौरान ओंकार तोमर, खुर्शीद फारूखी, अनिल दीक्षित, भारतवीर अहलावत, चंद्रवीर सिंह एडवोकेट, पवन गुप्ता, अशोक कुमार मौजूद रहे।
आज न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे अधिवक्ता
हाईकोर्ट बैंच केंद्रीय संघर्ष समिति मेरठ के आह्वान पर अधिवक्ता 23 जनवरी को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। इस बाबत सभी अधिवक्ताओं को सूचना प्रेषित कर दी गई है।

कचहरी में बैठे वादकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन