फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates scuffle with Haryana Police

Muzaffarnagar News: हरियाणा पुलिस के साथ अधिवक्ताओं की हाथापाई

Fri, 14 Jun 2024 04:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates scuffle with Haryana Police
मुजफ्फरनगर। महिला अधिवक्ता के चैंबर से धोखाधड़ी के वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची हरियाणा पुलिस को फजीहत झेलनी पड़ी। सिविल ड्रेस में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मुल्जिम को पकड़ने के लिए पिस्टल निकाला तो अधिवक्ता ने शोर मचा दिया। आसपास के अधिवक्ता एकत्र हो गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों से हाथापाई की गई। बाद में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन

हरियाणा के रेवाड़ी से पत्नी के साथ चल रहे विवाद में एक व्यक्ति पैरवी के लिए महिला अधिवक्ता के चैंबर पर पहुंचा था। आरोपी प्राॅपर्टी के दूसरे मुकदमे में लंबे समय से वांछित है। रेवाड़ी से हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी आरोपी को पकड़ने अधिवक्ता के चैंबर में पहुंच गए और पिस्टल निकाल लिया। सिविल ड्रेस में होने के कारण अधिवक्ता पुलिसकर्मियों को नहीं पहचान सकी और शोर मचा दिया। इस दौरान आसपास के अधिवक्ता एकत्र हो गए और पुलिसकर्मियों से हाथापाई होने लगी। बाद में अधिवक्ता एक पुलिसकर्मी को पकड़कर फैंथम हॉल में ले गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही डिस्टि्रक्ट बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और महासचिव सुरेंद्र मलिक और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता पहुंचे। मामले की जानकारी लेकर बीच-बचाव कराया। इस दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा पुलिस टीम ने सिविल लाइन थाने में आमद नहीं कराई थी। स्थानीय पुलिस को साथ लेना था। इस बारे में हरियाणा के जनपद रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक को सूचना दे दी है। एक पत्र भी लिखा जा रहा है। -सत्य नारायण प्रजापत, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed