फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Advocates closed their chambers and took to the streets demanding a High Court bench.

Muzaffarnagar News: हाईकोर्ट बेंच के लिए चैंबर बंद कर सड़कों पर उतरे अधिवक्ता

Thu, 18 Dec 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Advocates closed their chambers and took to the streets demanding a High Court bench.
हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में रुड़की रोड पर नारेबाजी करते अ​धिवक्ता : संवाद
मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के लिए अधिवक्ता अपने चैंबर बंद कर सड़कों पर उतर आए। शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रदर्शन कर मानव श्रृंखला बनाई गई। एलान किया गया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शिव चौक पर अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की गई। प्रमुख बाजार बंद कर व्यापारियों ने समर्थन दिया।
विज्ञापन

जिला बार संघ के महासचिव चंद्रवीर निर्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निश्चल त्यागी, पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक, सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुनील मित्तल, महासचिव राज सिंह रावत और पूर्व महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक समेत अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में अधिवक्ता चौराहों, बाजारों और प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। शहर के महावीर चौक, प्रकाश चौक, मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक पर अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद अधिवक्ता इकट्ठे होकर शिव चौक पहुंचे और आमजन को अपनी मांग की जानकारी दी। यहां मानव श्रृंखला भी बनाई गई। युवा अधिवक्ताओं ने बेंच के लिए नारेबाजी की। शिव चौक पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस भी पहुंची। युवा अधिवक्ताओं ने भी रास्ता बनवाकर वाहन निकलवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फैंथम हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक हुई और तय किया गया कि आंदोलन जारी रहेगा। हाईकोर्ट संघर्ष समिति के फैसलों का पालन कराया जाएगा। यहां विभिन्न संगठनों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इस मौके पर प्रेम दत्त त्यागी, संदीप मलिक, शिवम बालियान, श्यामवीर सिंह, योगेश मलिक, निपुण जैन, हिमांशु मौजूद रहे।
-------
बेंच के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : अग्रवाल
फोटो
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर पश्चिम यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना किए जाने की मांग रखी। राज्यमंत्री ने कहा कि वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भौगोलिक वजहों से अधिक परेशानी है। इलाहाबाद तक जाने में लोगों को करीब आठ सौ किमी का सफर तय करना पड़ता है। हाईकोर्ट की एक बेंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के किसी भी मंडल में स्थापित कराई जानी चाहिए। ब्यूरो
-------
भाकियू टिकैत ने किया आंदोलन का समर्थन
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ अधिवक्ताओं से मुलाकात कर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह मांग सिर्फ वकीलों की नहीं है,बल्कि आमजन का सबसे बड़ा मुद्दा है। वादकारियों के सामने न्याय पाने के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। जिला बार संघ के महासचिव चंद्रवीर निर्वाल और पूर्व महासचिव सुरेंद्र मलिक से मिलकर भाकियू ने अपना समर्थन दिया। राठी ने कहा कि हर कदम पर अधिवक्ताओं के साथ रहेंगे।
-------
जमीयत उलेमा ने कहा...हम वकीलों के साथ
फोटो
मुजफ्फरनगर। जमीयत उलेमा की ओर से अधिवक्ताओं की मांग का समर्थन किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सचिव मौलाना मोहम्मद मूसा क़ासमी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिव चौक पर पहुंचकर अधिवक्ताओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट इलाहाबाद में स्थित होने के कारण आम जनता और वकीलों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मौलाना जमालुद्दीन क़ासमी, सैयद साद ख़ानजहांपुरी, मुफ्ती अब्दुल कादिर कासमी, मौलाना इमरान क़ासमी, मौलाना एहसानुल हक कासमी शामिल रहे। ब्यूरो

-------
व्यापारियों ने दिया समर्थन, यहां रहा असर
शहर के बाजारों पर बंद का समर्थन रहा। व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, बलविंदर सिंधू ने पहले शिव चौक और फिर फैंथम हॉल पहुंचकर समर्थन दिया। भगत सिंह रोड, शिव चौक, एसडी मार्केट, प्रकाश चौक, कोर्ट रोड, नई मंडी बाजार समेत शहर के अन्य प्रमुख बाजारों पर बंद का असर रहा।

हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में रुड़की रोड पर नारेबाजी करते अधिवक्ता : संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed