{"_id":"6003378e8ebc3e340d28e249","slug":"advisory-issued-for-bird-flu-muzaffarnagar-news-mrt520885494","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू को लेकर एडवाजरी जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू को लेकर एडवाजरी जारी की
विज्ञापन
सूना पड़ा राजकीय पशु चिकित्सालय।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। पशुपालन विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर जिले में एडवाइजरी जारी कर दी है। आम जनता को संक्रमित पक्षियों से दूर रहने के लिए कहा गया है। मृत पक्षी मिलने पर कंट्रोल रूम को सूचना देने की अपील की गई है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू को देखते हुए एडवाइजरी जारी की गई। यदि कोई मृत पक्षी मिलता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर 9412210080 और नोडल अधिकारी को 9654255524 पर दे। अच्छी तरह पकाए गए कुक्कुट और अंडे से बर्ड फ्लू नहीं फैलता है। इसलिए इन्हें पकाकर ही खाएं। मुर्गी फार्म आदि के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। पक्षियों को हैंडल करने के बाद एंटीसैफ्टिक लॉशन से हाथ अच्छी तरह धोयें।
बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने पर चिकित्सक की सलाह से दवा खाएं। मृत पक्षी को छुए नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। जहां बर्ड फ्लू की सूचना हो उसके आसपास भ्रमण न करें। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से बचे और उन्हें दाना आदि न खिलाएं। कुक्कुट आदि पक्षियों का खुले वाहनों से परिवहन न करें।
विज्ञापन
अस्पताल में नहीं मिला कोई डॉक्टर
मुजफ्फरनगर। जिला पशु चिकित्सालय रुड़की रोड पर कंट्रोल रुम बनाया गया है, मगर अभी तक यहां कोई कंट्रोल रूम को कमरा नहीं मिला। अमर उजाला टीम अस्पताल में गई तो वहां न तो कोई डॉक्टर मिला तथा न ही कोई कर्मचारी। यहां तक कंट्रोल रूम लिखा कोई कक्ष भी नहीं मिला।
स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपडा ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी तैयारी है। अस्पताल में पहले से ही आईसोलेशन वार्ड बना है। इसमें टैमी फ्लू की गोली दी जाती है, जो हमारे पास पर्याप्त मात्रा में है।