{"_id":"5f8c89088ebc3e5fac5ab1e7","slug":"adornment-ceremony-of-meritorious-students-will-be-held-on-22-november-khatauli-news-mrt506852011","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों का अलंकरण समारोह 22 नवंबर को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों का अलंकरण समारोह 22 नवंबर को होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेधावी छात्रों का अलंकरण समारोह 22 नवंबर को होगा
मुजफ्फरनगर। शहर की गांधी कॉलोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में रविवार को जनपद जाट महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेधावी छात्र-छात्राओं का अलंकरण समारोह 22 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें यूपी व सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जगदीश बालियान ने कहा कि जनपद जाट महासभा प्रत्येक वर्ष जाट समाज के यूपी व सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को अलंकरण समारोह में पुरस्कृत करती है। इस वर्ष भी 22 नवंबर को चौधरी चरणसिंह भवन में अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत अंक व सीबीएसई बोर्ड में दसवीं व 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि जानसठ ब्लाक महासभा की ओर से एक नवंबर को राठौर गांव में यूपी व सीबीएसई बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक को संरक्षक देवी सिंह व रामपाल सिंह वर्मा, महामंत्री सुंदर पाल सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रचना वर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रोफेसर अजय पाल सिंह, आरके वर्मा, परवेंद्र दहिया, युद्धवीर सिंह, महकार सिंह, देवेंद्र चौधरी, जगबीर सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।