फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Admission for students on college commotion

एडमिशन के लिए छात्रों का कॉलेज पर हंगामा, प्रदर्शन        

Wed, 21 Sep 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Admission for students on college commotion
कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सांध्यकालीन कक्षाओं का संचालन कराने की मांग को लेकर छात्रों ने डीएवी कॉलेज में हंगामा कर प्रदर्शन किया। साथ ही प्राचार्य का घेराव किया। एसडी कॉलेज में भी प्रदर्शन किया तथा धरना जारी रहा। रालोद के युवा जिलाध्यक्ष हर्ष राठी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने डीएवी कॉलेज में हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। हर्ष राठी, हरेन्द्र शर्मा और छात्र नेता विशाल बोपाडा के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने यहां धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता से  साथ वार्ता की। इसी बीच कॉलेज पहुंचे प्रबंधक डॉ एमके बंसल से भी छात्रों ने वार्ता की। डा. बंसल ने बताया कि 23 सितंबर से सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ नहीं होती तब तक कॉलेज में धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान विशाल बोपाडा, आशीष चौधरी, नीरज राना, नीतेश कुमार,  शुभम, मीना, सीमा आदि उपस्थित रहे। उधर, एसडी डिग्री कॉलेज में दूसरे दिन भी रालोद छात्रसभा का धरना जारी रहा। छात्र अंकित सहरावत, हर्षित राठी, पराग चौधरी, शेरू राठी मंगलवार को आमरण अनशन पर भी बैठ गए। इसके साथ ही मोनिका, कोमल, आशु, आरती, प्रीति, सपना, रविता, ज्योति, शिप्रा, कोमल आदि छात्राएं क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठी। छात्रों ने आंदोलन को उग्र करते हुए कॉलेज के प्रशासनिक विभाग के कार्यालयों को बंद करते हुए उनकी विद्युत आपूर्ति भी बंद करा दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के हंगामे की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह, सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह मय फोर्स कॉलेज पहुंचे। अफसरों ने छात्र नेताओं से वार्ता कर उनको समझाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों की अफसरों से तीखी झड़पें भी हुई। इस दौरान पराग चौधरी, अंकित सहरावत, हर्षित राठी, आदित्य राठी, शेखर रोहल, निपुल चौधरी, अंकुर तोमर,  राहुल कुमार, अमन शर्मा, प्रशांत शर्मा, अंकित कुमार,  विशाल चौधरी, सागर, सविता, ज्योति, प्रतिभा, रीतू रानी, अंजलि, सपना, मीनल, शिवांगी, निशा, ममता, प्रियंक आदि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed