फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Administration started JCB on illegal plotting

Muzaffarnagar News: अवैध प्लाॅटिंग पर प्रशासन ने चलवाई जेसीबी

Fri, 02 Jun 2023 05:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Administration started JCB on illegal plotting
ब्लाॅक कार्यालय और फलावदा रोड पर प्रशासन ने की कार्रवाई
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। अवैध काॅलोनियों में की जा रही प्लॉटिंग मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सख्ती जारी है। शुक्रवार को विकास प्राधिकरण और तहसील की टीम ने ब्लाॅक कार्यालय और फलावदा रोड पर अवैध कॉलोनियों में जेसीबी चलाकर निर्माण को ध्वस्त कराया।

एसडीएम सुबोध कुमार के नेतृत्व में एमडीए, तहसील और पुलिस की संयुक्त टीम जेसीबी के साथ ब्लाॅक कार्यालय के पीछे की काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर पहुंची। प्लाटिंग करने के लिए एमडीए से स्वीकृति नहीं ली गई थी। प्लाट दर्शाने के लिए छोटी बाउंड्री की गई थी। जेबीसी से सभी बाउंड्री को गिरा दिया गया। इसके बाद टीम फलावदा रोड पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सुबोध कुमार, एमडीए जेई राजीव कोहली, अशोक कुमार, विकास कुमार, लेखपाल संजय चौहान, विपिन मोतला सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
26 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। उसका मानचित्र एमडीए से पास नहीं है। किस-किस स्थान पर किसके खेतों में कौन प्लाटिंग कर रहा है, इसकी सूची तैयार करा ली गई है। उसी के आधार पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 स्थानों पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। उसका मानचित्र एमडीए से पास नही है। किस-किस स्थान पर किसके खेतों में कौन प्लाटिंग कर रहा है, इसकी सूची तैयार करा ली गई है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। - सुबोध कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed